श्री साई धाम मंदिर में 18 वा अन्नकूट महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया 

Oct 26, 2025 - 21:29
 0  2
श्री साई धाम मंदिर में 18 वा अन्नकूट महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया 

कानपुर : कानपुर के सुप्रसिद्ध श्री साईधाम मन्दिर जूही गौशाला में 18वों अन्नकूट महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रातः श्री साईनाथ, वेकेटेशजी, भू देवी, श्री देवी का दूध, दही, शहद, शक्कर, धूत आदि से वैदिक मंत्रोचार के मध्य प्रधान आचार्य पं० लक्ष्मी नारायण अवस्थी, नीलेश पाण्डेय आदि ने अभिषेक (स्नान) कराया। इसके बाद भव्य श्रृंगार किया गया। शाम 4:30 बजे 21 बत्तियों की रजत आरती से महा आरती की गई। मन्दिर में 56 भोग को तीन श्रेणियों में सुन्दर ढंग से सजाया गया था।

प्रथम श्रेणी दूध, रबडी, मलाई, मेवा, फल, बर्फी, पेड़ा, लौंगलता, गुझिया, समोसा, खस्ता, बूंदी, गुलाब जामुन, मीठी पापड़ी, पान कला, नमकीन पापड़ी, बेशन लडडू, मेवा लडडू, इमरती, बालूशाही आदि ।

द्वितीय श्रेणी सेव (दालमोठ) मठरी, शाके, पूआ, पूड़ी, सज्बी (7 प्रकार) दही, चटनी, खीर आदि।

तृतीय श्रेणी कढ़ी, रसोज, कोफ्ता, रोटी, खिचड़ी, खीर, सब्जी, चटनी, अचार, सलाद, बुकनू, घी, गुड़, चावल आदि।

विशेष आर्कषण गोवर्धन पहाड़ जो 101 किग्रा पके चावल से बना था। जो भक्तों के आकर्षण का केन्द्र था।

अरूण कुमार मिश्र (प्रबन्धक) ने बताया कि अन्नकूट की परम्परा द्वापर युग में भगवान कृष्ण ने 7 दिन भूखे रह करके, गोर्वधन पहाड़ को उठाया था। इसलिये यशोदा मइया ने एक दिन के 8 पहर को ध्यान में रख करके 56 प्रकार के व्यंजनो का भोग अर्पण किया था।

इस अवसर पर  सतीष महाना विधानसभा अध्यक्ष   प्रर्मिला पाण्डेय (महापौर),  राकेश सचान (मंत्री-उ०प्र०)  रमेश अवस्थी (सांसद), महेश त्रिवेदी (विधायक),  प्रवीण अरोड़ा (मुख्य ट्रस्टी) सरोज कुरील विधायक  प्रकाश पाल क्षेत्रीय अध्यक्ष  सतनाम अरोड़ा, राकेश अग्रवाल, मनीष अरोड़ा, बिन्द्रा प्रसाद त्रिपाठी, मनोहर लाल बजाज, अशोक मिश्रा एवं अरूण कुमार मिश्र (प्रबन्धक) मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0