प्रयागराज: 'भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल', कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने फूंका 'मनरेगा बचाओ संग्राम' का बिगुल!
प्रयागराज में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने भाजपा को घेरा। मनरेगा बचाओ चौपाल में सरकार की नीतियों को बताया विफल।
(जैनुल आब्दीन /ब्यूरो)
प्रयागराज: संगम नगरी के नवाबगंज स्थित पटेल नगर में रविवार को कांग्रेस पार्टी की 'मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल' के दौरान सियासी पारा गरमा गया। कांग्रेस गंगापार के जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए उसे हर मोर्चे पर विफल करार दिया।
चौपाल को संबोधित करते हुए अशफाक अहमद ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महात्मा गांधी के विचारों की विरोधी है और समाज में सांप्रदायिकता फैलाकर जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटका रही है। उन्होंने कहा कि आज युवा बेरोजगारी से बेहाल है, किसान और छात्र परेशान हैं, लेकिन सरकार केवल दमनकारी नीतियां थोप रही है। उन्होंने मनरेगा और SIR की जटिलताओं का मुद्दा उठाते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जब तक सरकार को झुकने पर मजबूर न कर दें, तब तक संघर्ष जारी रहना चाहिए।
अशफाक अहमद ने जनता को आगाह करते हुए कहा कि भाजपा की 'षड्यंत्रकारी' नीतियों का एकमात्र विकल्प कांग्रेस है। चौपाल में भारी संख्या में स्थानीय लोग और वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे, जिन्होंने एक सुर में भाजपा को आगामी चुनावों में उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। इस दौरान पीसीसी सदस्य आशीष पाण्डेय समेत दर्जनों पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0