कानपुर नगर निगम में 'समरसता भोज' के जरिए सामाजिक एकता का संदेश, जुटे अधिकारी और कर्मचारी
कानपुर नगर निगम में कर्मचारी यूनियन द्वारा 'समरसता भोज' का भव्य आयोजन; अधिकारियों और कर्मचारियों ने साथ ग्रहण किया प्रसाद।
कानपुर। कानपुर नगर निगम स्थित कर्मचारी यूनियन द्वारा अपनी गौरवशाली परंपरा को जीवित रखते हुए इस वर्ष भी यूनियन कार्यालय के समक्ष विशाल "समरसता भोज" का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जाति और पद के भेदभाव को मिटाकर आपसी प्रेम और समरसता को बढ़ावा देना था।
इस अवसर पर प्रशासन और कर्मचारी जगत की प्रमुख हस्तियां एक साथ नजर आईं। मुख्य रूप से अपर नगर आयुक्त, मुख्य नगर लेखा परीक्षक, जोनल अधिकारी, कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक और जोनल स्वच्छता अधिकारी ने कार्यक्रम में शिरकत की और प्रसाद ग्रहण किया। संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष किशनलाल सुदर्शन, रमाकांत मिश्रा, अजीत बाघमार, मुन्ना हजारिया और विनोद रावत जैसे वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
यूनियन के अध्यक्ष सुधाकर मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष कमरूद्दीन और महामंत्री रमेश चन्द्र शुक्ल ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन को सफल बनाने में मुनेश शुक्ला, रामपाल तिवारी, राम अचल, धर्मेश मिश्र और अतुल पांडे सहित अन्य पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन कार्यस्थल पर सौहार्दपूर्ण वातावरण निर्मित करते हैं और कर्मचारियों की एकजुटता को बल प्रदान करते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0