India Got Tallent : क्लासिक क्वीन्स संग बिखेरा जलवा, सिद्धू पाजी बोले- 'आग लगा दी'

मलाइका अरोड़ा और क्लासिक क्वीन्स ने इंडियाज गॉट टैलेंट के मंच पर बेली डांस से मचाया धमाल। सिद्धू पाजी ने दी अनोखी प्रतिक्रिया।

Dec 30, 2025 - 21:09
 0  4
India Got Tallent :  क्लासिक क्वीन्स संग बिखेरा जलवा, सिद्धू पाजी बोले- 'आग लगा दी'


लखनऊ: रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' का आगामी सेमीफाइनल एपिसोड मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगाने को तैयार है। इस बार मंच पर ग्लैमर की क्वीन मलाइका अरोड़ा ने 'क्लासिक क्वीन्स' के साथ मिलकर अपने बेली डांस से समां बांध दिया। मलाइका की एलिगेंस और ग्रुप की ऊर्जा ने जजों के साथ-साथ दर्शकों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया।

क्लासिक क्वीन्स की बेली डांस परफॉर्मेंस इतनी प्रभावशाली थी कि गायक शान ने उनकी चमक की सराहना की, वहीं नवजोत सिंह सिद्धू (सिद्धू पाजी) ने अपने ही अंदाज में कहा, "अगर क्वीन्स इतनी हुनरमंद हैं, तो मैं सारी उम्र प्रजा बनने को तैयार हूं।" ग्रुप के विशेष अनुरोध पर जब मलाइका मंच पर उतरीं, तो उनके सटीक मूव्स और शानदार एनर्जी ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

मलाइका का डांस देखकर सिद्धू पाजी इतने उत्साहित हुए कि उन्होंने अपनी सीट से उठकर रेत की एक बोतल फर्श पर बिखेर दी, जो किसी 'माइक-ड्रॉप' मूमेंट से कम नहीं था। उन्होंने चिल्लाकर कहा, "मलाइका मैम, आग लगा दी आपने!" यह पल शो के इतिहास के सबसे यादगार पलों में से एक बन गया। क्लासिक क्वीन्स और मलाइका की इस जुगलबंदी ने सेमीफाइनल की रेस को और भी रोमांचक बना दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0