International Senior Citizens दिवस पर वरिष्ठ जनों का सम्मान

Oct 10, 2025 - 19:14
 0  13
International Senior Citizens दिवस पर वरिष्ठ जनों का सम्मान
International Senior Citizens दिवस पर वरिष्ठ जनों का सम्मान

कानपुर : कानपुर वरिष्ठ नागरिक सह‌योग समिति रजिस्टर्ड के तत्वावधान पर गैजैन्स क्लब में, एक "अंतरर्राष्ट्रीय सीनियर सिटीजन दिवस समारोह बड़े धूमधाम  के साथ मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  विजय कपूर  ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की विश्व भर में वृद्ध जनों के समक्ष आने वाले अवसरों एवंम चुनौतियो के बारे मे जागरूकता बढ़ाने तथा वृद्ध लोगों के समर्थन में कार्य करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस मनाया जाता है इस बीच समिति के अध्यक्ष डॉ  यू सी सिन्हा ने कहा की हमारी समिति प्रतिवर्ष सीनियर सिटीजन के मनोबल को बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य जागरूकता आर्थिक सहयोग एवं संस्कृति कार्यक्रम करती रहती है

महामंत्री के डी कुमार ने आए हुए लोगों का स्वागत करते हुए समिति के विषय पर लोगों को जानकारी से अवगत कराया समिति पिछले 19 वर्षों से कल्याण कारी कार्यों में तत्पर रहती है जो वृद्धजन समिति के सदस्य नहीं है उन लोगों की सेवा समिति के द्वारा की जाती है गैजेंस क्लब के डायरेक्टर विजय कपूर ने अपने भाषण में घोषणा करते हुए कहा कि सीनियर सिटीजन के लिए  किसी भी कार्यक्रम  का शुल्क समिति को नहीं देना होगा यह व्यवस्था हमारे क्लब से निशुल्क होगी  

वृद्धजनों का सम्मान हमारा परम कर्तव्य है इसलिए यह व्यवस्था निशुल्क होगी समिति के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी ने विजय कपूर को अंग वस्त्र एवम प्रतीक चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया अंत में शहर के वरिष्ठ  डॉक्टरो ने अपने विचार व्यक्त किये और जीवन के वृद्ध समय पर स्वयं को खुश और स्वस्थ  निरोग  कैसे रखें उसके बारे मे सभी ने  अपने विचार एक दूसरे से साझा किये   कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष डॉक्टर  यू सी सिन्हा ने आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0