GHS प्रयागराज में गणतंत्र दिवस की धूम: प्रधानाचार्या ने दिया राष्ट्रीय एकता और प्रगति का संदेश

गर्ल्स हाई स्कूल प्रयागराज में 77वां गणतंत्र दिवस मना। डॉ. विनीता इसूबियस ने राष्ट्रीय एकता और संविधान के महत्व पर जोर दिया।

Jan 28, 2026 - 21:58
 0  1
GHS प्रयागराज में गणतंत्र दिवस की धूम: प्रधानाचार्या ने दिया राष्ट्रीय एकता और प्रगति का संदेश

प्रयागराज। गर्ल्स हाई स्कूल एवं कॉलेज (GHS) में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती एन. दयाल ने प्रधानाचार्या रेव्ह. डॉ. विनीता इसूबियस की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। तिरंगे की छांव में राष्ट्रगान की गूंज ने पूरे परिसर को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

प्रधानाचार्या रेव्ह. डॉ. विनीता इसूबियस ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में भारतीय संविधान की प्रस्तावना में निहित मूल्यों—संप्रभुता, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र—पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि वे ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन कर राष्ट्र की प्रगति में सार्थक योगदान दें।

छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सुमधुर गीत "सारे जहाँ से अच्छा" ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय की हेडगर्ल अनन्या और जूनियर हेडगर्ल इडना स्तुति टिग्गा ने अपने ओजस्वी भाषणों से वीर शहीदों को नमन किया। समारोह का समापन राष्ट्र की सुख-समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना के साथ हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0