अम्बेडकरनगर: 'जब महिला सशक्त होगी, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा'—कुटियवा में गूंजा नारी शक्ति का संकल्प

अम्बेडकरनगर के कुटियवा में जन शिक्षण केंद्र ने मनाया 77वां गणतंत्र दिवस। नारी सशक्तिकरण और बाल विवाह मुक्ति का लिया गया संकल्प।

Jan 28, 2026 - 22:22
 0  1
अम्बेडकरनगर: 'जब महिला सशक्त होगी, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा'—कुटियवा में गूंजा नारी शक्ति का संकल्प

अम्बेडकरनगर। जनपद के बेवाना स्थित जन शिक्षण केंद्र कुटियवा मुख्यालय पर 77वां गणतंत्र दिवस अभूतपूर्व उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। संस्था की सचिव पुष्पा पाल ने ध्वजारोहण कर संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी अटूट निष्ठा व्यक्त की। इस अवसर पर जन शिक्षण केंद्र के साथ-साथ नारी संघ कार्यालय और 'जन शिक्षण फार्मर प्रोड्यूसर' कार्यालय पर भी तिरंगा फहराया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए सचिव पुष्पा पाल ने कहा कि संविधान ने महिलाओं को बराबरी का अधिकार और सम्मान के साथ जीने की ताकत दी है। सावित्रीबाई फुले नारी संघ की बहनों ने विभिन्न पंचायतों में उत्सव मनाते हुए हुंकार भरी कि महिलाओं की प्रगति के बिना सशक्त लोकतंत्र की कल्पना करना असंभव है। उन्होंने हर बेटी को शिक्षा और आत्मसम्मान से जोड़ने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण पहलू 'बाल विवाह मुक्त भारत अभियान' की शपथ रही, जहाँ उपस्थित ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने इस सामाजिक बुराई को जड़ से मिटाने का प्रण लिया। समारोह में डॉ. ओम अनादी गुप्ता, हरिराम, लालता प्रसाद सहित भारी संख्या में महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे। अंत में 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के गगनभेदी उद्घोष तथा मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0