श्री चित्रगुप्त पूजन समिति द्वारा चित्रगुप्त जयंती मनाई गई

कानपुर : कानपुर शिक्षा, साहित्य व प्रशासन के क्षेत्र में है कायस्थ समाज का विशेष योगदान, मुगल काल से अपने लेखन कौशल, न्यायप्रियता व सत्यनिष्ठा से उच्च प्रशासनिक पदों पर समाज के लिए समर्पित कायस्थ समाज कला, संस्कृति, व्यापार के साथ ही अब राजनीति में भी अलग पहचान बना रहा है।•
दुनिया में हर इंसान के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा दिवाली के दो दिन बाद यानी यसद्वितीया (भाई दूज) के दिन चित्रगुप्त जयंती के रूप में मनाई जाती है, जिसके चलते चित्रगुप्त पूजन सेवा समिति द्वारा लाजपत भवन, मोतीझील में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें शहर की समस्त कायस्थ समितियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ 3 बजे कलम दवात के साथ भगवान चित्रगुप्त जी के पूजन, हवन व आरती से हुआ, वहीं शाम 6 बजे कार्यक्रम के मुख्यातिथि भगवान चित्रगुप्त के समक्ष दीप प्रज्वलन कर विशिष्ट अतिथियों के साथ ही समिति के पूर्व अध्यों के सम्मान के पश्चात् समिति द्वारा किये गये कार्यों के स्मारिका का विमोचन करने के साथ- साथ समाज के हुनरमंद बच्चों व युवाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
समाज को संबोधित करते हुए संस्था की वर्तमान अध्यक्षा श्रीमती बंदना निगम ने अध्यक्ष श्रीमती वंदना निगम ने समिति के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए समिति द्वारा किए गए कार्यों में दिव्यांग कल्याण, कार्यक्रम थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के रक्तदान शिविर कार्यक्रम, खिचडी भोज, कंबल वितरण कार्यक्रम, शिक्षा से वंचित बच्र्यो की पाठशाला के बच्चों के कल्याण कार्यक्रम आदि पर विचार रखें और बताया कि आज कायस्थ समाज के लोग शिक्षा, साहित्य, प्रशासन के साथ ही कला, संस्कृति, व्यापार और राजनीति में भी अपना परचम लहरा रहे है। समाज को एकजुट होकर बिना किसी भेद भाव के किसी भी जरूरतमंद की अपनी यथाशक्ति अनुसार निस्वार्थ सेवा के संकल्प के साथ कलम की ताकत को पहचानने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में समिति द्वारा प्रमुख चिकित्सक सी.ए. तथा शिक्षाविर्दो को सम्मानित किया गया। जिसमें अध्यक्षा चित्रांश बन्दना निगम, संजय निगम (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), श्रीप्रकाश श्रीवास्तव (महामंत्री), चि० राजेश निगम (कोषाध्यक्ष), चि० अनूप निगम (निवर्तमान अध्यक्ष), चि० विवेक श्रीवास्तव (स्वागताध्यक्ष), चि० श्याम निगम, चि० अभिमन्यु सक्सेना (युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष), चि० रश्मि श्रीवास्तव (महिला प्रकोष्ठ), चि० सर्वेश श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, संजय निगम, आलोक निगम विष्णु सहाय प्रधान जी एवं चि० अनुज निगम प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






