बसंत पंचमी पर 3 करोड़ 20 लाख लोगों ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी 

Jan 23, 2026 - 21:48
0 7
बसंत पंचमी पर 3 करोड़ 20 लाख लोगों ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी 

आनंदी मेल ब्यूरो 
प्रयागराज। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर प्रयागराज के त्रिवेणी घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। संगम पर माघ मेला में बसंत पंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आज बसंत पंचमी के पावन स्नान पर्व पर शाम 5 बजे तक लगभग 3 करोड़ 20 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। दोपहर 12 बजे तक लगभग 2 करोड़ 10 लाख लोगों ने पवित्र संगम में स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। यह विशाल जनसमूह आस्था और भक्ति की पराकाष्ठा को दर्शाता है, जहां श्रद्धालु कड़ाके की ठंड के बावजूद भक्ति भाव से स्नान करने पहुंचे। बसंत पंचमी के पावन स्नान पर्व पर प्रयागराज के संगम तट पर आज सुबह 10 बजे तक लगभग 1 करोड़ 40 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User