डॉ.प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी ने ग्रहण किया उप मुख्य सतर्कता अधिकारी उमरे का कार्यभार

Jan 23, 2026 - 21:44
Updated: 5 months ago
0 1
डॉ.प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी ने ग्रहण किया उप मुख्य सतर्कता अधिकारी उमरे का कार्यभार

प्रयागराज। डॉ.प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी ने उप मुख्य सतर्कता अधिकारी उत्तर मध्य रेलवे का कार्यभार ग्रहण किया। वह 2009 बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा के अधिकारी हैं।उन्होने अबतक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे तथा उत्तर मध्य रेलवे में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

इसके पूर्व डॉ.प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी ने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।वह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में उपमहाप्रबंधक एवं मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के पदों पर कार्य किया। इसके अतिरिक्त पहले वो बिलासपुर तथा रायपुर मंडलों के वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक पर कार्य कर चुके हैं। डॉ.प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी को इनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु रेलवे के सर्वोच्च पुरस्कार ,रेल मंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। त्रिपाठी ने उच्च गति रेलवे तकनीकी की ट्रेनिंग जापान से की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User