जब आधी रात को अचानक जवानों के बीच पहुंच गए कप्तान

कौशाम्बी एसपी सत्य नारायण ने समदा चौराहे और मुख्य पिकेट पॉइंट्स का औचक निरीक्षण किया। सुरक्षा में लापरवाही बरतने वालों को दी सख्त चेतावनी

May 03, 2026 - 19:02
0 7
जब आधी रात को अचानक जवानों के बीच पहुंच गए कप्तान

(आदर्श भारतीय)

कौशाम्बी : जनपद में अपराधियों की हर चाल पर लगाम लगाने और रात्रि में जनता को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण लगातार फील्ड में सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार की रात्रि जनपद भ्रमण के दौरान एसपी सत्य नारायण ने थाना मंझनपुर क्षेत्र अंतर्गत समदा चौराहा व अन्य मुख्य चौराहों पर स्थित पिकेट पॉइंट पर अचानक पहुंचकर रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिस बल का औचक निरीक्षण व चेकिंग किया।

एसपी के अचानक पहुंचने से पिकेट पर तैनात जवानों में हलचल मच गई। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सतर्कता, ड्यूटी अनुशासन और कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही यह भी देखा कि पिकेट पर चेकिंग वास्तव में हो रही है या सिर्फ खानापूर्ति।निरीक्षण के दौरान एसपी सत्य नारायण ने जवानों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि रात्रि के समय संदिग्ध वाहनों की रोककर गहन जांच, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ, तथा क्षेत्र में लगातार निगरानी बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि पिकेट और गश्त ही अपराधियों के लिए सबसे बड़ा डर है।एसपी ने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में आमजन को असुरक्षित महसूस न होने दिया जाए। ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी सत्य नारायण की यह सक्रियता साफ संकेत देती है कि कौशाम्बी में अब सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ आदेशों तक सीमित नहीं, बल्कि मैदान में उतरकर निगरानी और सख्ती से लागू की जा रही है। रात की सड़कों पर खुद उतरकर निरीक्षण करना पुलिस की गंभीरता और जनता के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाता है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User