देवीगंज में पूर्व विधायक संजय गुप्ता का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन, समर्थकों ने केक काटकर बांटी मिठाइयां

कौशाम्बी के देवीगंज में पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। शिवशंकर मोदनवाल और रमेश साहू के नेतृत्व में समर्थकों ने केक काटा।

Aug 20, 2026 - 21:08
0 2
देवीगंज में पूर्व विधायक संजय गुप्ता का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन, समर्थकों ने केक काटकर बांटी मिठाइयां

कौशाम्बी। दारानगर कड़ाधाम नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले देवीगंज बाजार में पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय समाजसेवी शिवशंकर मोदनवाल और रमेश कुमार (बउआ) साहू के संयुक्त नेतृत्व में किया गया, जहां बड़ी संख्या में समर्थकों और स्थानीय लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

जयकारों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच पूर्व विधायक का भव्य स्वागत किया गया। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर केक काटा और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां जताईं। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता को फूल-मालाओं से लाद दिया, अंगवस्त्र भेंट किए और क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी माता शीतला की एक पावन तस्वीर भेंट कर उनकी दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान पूरा माहौल 'जय माता दी' और माता शीतला के जयकारों से गुंजायमान रहा।

अपने जन्मदिन के इस स्नेहपूर्ण आयोजन से गदगद पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को अपनी ओर से भी अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया और सदैव क्षेत्र की सेवा में तत्पर रहने का संकल्प दोहराया।

इस खास मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि अरुण कुमार केशरवानी, शिवशंकर मोदनवाल, रमेश कुमार साहू, संतोष कुमार, बम्भोला, अतुल तिवारी, सुमित साहू, निराज साहू, मुन्ना साहू, अंकित साहू, श्यामू कुमार साहू समेत दर्जनों स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User