विशेष रिपोर्ट: घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गई महिलाओं और बच्चों पर टूटा मौत का पहाड़

कौशाम्बी के चक थाम्भा गांव में मिट्टी की खुदाई के दौरान हुआ बड़ा हादसा। 3 की मौत, कई घायल। डीएम और एसपी ने दिए बेहतर उपचार के निर्देश

May 03, 2026 - 19:00
0 4
विशेष रिपोर्ट: घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गई महिलाओं और बच्चों पर टूटा मौत का पहाड़

(आदर्श भारतीय)

कौशाम्बी। थाना मंझनपुर क्षेत्र के ग्राम चक थाम्भा में रविवार सुबह लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अचानक मिट्टी का ढेर ढह जाने से 7 साल की मासूम बच्ची समेत 03 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला और एक बच्चा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे में मृतकों में गीता राजपूत और उत्तरा देवी शामिल हैं। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और मातम छा गया। सूचना मिलते ही थाना मंझनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को त्वरित उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्य नारायण एवं जिलाधिकारी कौशाम्बी अमित पाल स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। दोनों अधिकारियों ने चिकित्सकों को बेहतर व तत्काल उपचार के निर्देश दिए तथा संबंधित अधिकारियों को पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के आदेश दिए। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User