मानिकपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपहरण के मामले में आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद
प्रतापगढ़ के मानिकपुर पुलिस ने अपहरण के आरोपी को कुंडा बाईपास से गिरफ्तार कर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है।
मानिकपुर (प्रतापगढ़)। थाना मानिकपुर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अपहरण के मामले में वांछित नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अपहृत नाबालिग बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ और गुमशुदा/अपहृत लोगों की बरामदगी अभियान के तहत मानिकपुर पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक अवधेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुंडा बाईपास ओवरब्रिज के पास घेराबंदी की और आरोपी पंकज पटेल (22 वर्ष), पुत्र कंधई पटेल, निवासी मऊदारा खास को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने मामले में अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, कांस्टेबल प्रिन्स राय, महिला कांस्टेबल खुश्बू चौरसिया और महिला कांस्टेबल कीर्ति सिंह की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने नाबालिग की सकुशल बरामदगी को टीम की एक महत्वपूर्ण सफलता बताया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)