तालाब पटने से गाँव बना 'जलमग्न द्वीप', जलभराव से परेशान मोरहूं के ग्रामीणों ने डीएम दफ्तर का घेराव कर माँगी नाली

प्रयागराज के मोरहूं गाँव में तालाब पटने से भयंकर जलभराव हो गया है। गंदे पानी की निकासी न होने से परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नाली निर्माण की मांग की।

Aug 18, 2026 - 20:58
0 1
तालाब पटने से गाँव बना 'जलमग्न द्वीप', जलभराव से परेशान मोरहूं के ग्रामीणों ने डीएम दफ्तर का घेराव कर माँगी नाली

आनंदी मेल ब्यूरो 
प्रयागराज। नगर निगम जोन-7 शान्तिपुरम् के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोरहूं (चंदापुर) में जल निकासी की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। गाँव में स्थित तालाब के पट जाने और नालियों का निर्माण न होने के कारण बारिश व घरों का गंदा पानी सड़कों और रास्तों पर भर रहा है।

समस्या से परेशान दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार को ज़िलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराए जाने की गुहार लगाई। निवासियों का कहना है कि जलभराव के कारण गाँव में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है और लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो रहा है।

पत्र के माध्यम से ग्रामीणों ने ज़िलाधिकारी से मांग की है कि संबंधित विभाग व अधिकारियों को तत्काल मौके पर भेजकर नाली निर्माण का कार्य शुरू कराया जाए, जिससे जलभराव की समस्या से स्थायी निजात मिल सके।

ज्ञापन सौंपने वालों में राम अनुज त्रिपाठी, उमेश कुमार त्रिपाठी, शशिकांत त्रिपाठी, राम कैलाश पाल, राम निहार, राधेश्याम सिंह, अजय सिंह, वीरेंद्र कुमार पाल, रमेश सिंह, रामेश सिंह, लल्लन सिंह, जमुना प्रसाद त्रिपाठी, शैलेश कुमार सिंह, फशी अहमद, मौ. अहसान, मु. नाजिम, आमिर, नजीर अहमद और मक़बूल अहमद सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User