प्रतापगढ़: कानपुर इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
प्रतापगढ़ के मानिकपुर में कानपुर इंटरसिटी की चपेट में आने से 23 वर्षीय अनिल सरोज की मौत। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम घर शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम।
प्रतापगढ़: मानिकपुर थाना क्षेत्र के रहमत अली का पुरवा के समीप मंगलवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। प्रयागराज से कानपुर जा रही कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान करमगंज गांव निवासी अनिल कुमार सरोज पुत्र बंशीलाल सरोज के रूप में हुई है। बुधवार शाम पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही युवक का शव गांव पहुंचा, परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
शव के घर पहुंचते ही मां राजकली बेटे का चेहरा देखकर बेसुध हो गईं। परिजनों ने बताया कि अनिल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी और कुछ समय पहले प्रयागराज में उसका इलाज कराया गया था। इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर उसकी दवा बंद कर दी गई थी। मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे वह अचानक पटरियों की तरफ चला गया और हादसे का शिकार हो गया।
भाइयों के घर लौटने पर होगा अंतिम संस्कार
घटना की जानकारी मिलते ही मानिकपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)