कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज में नशामुक्त युवा व विकसित भारत पर व्याख्यान: "नशे की राह पर जाने से पहले ही मुड़ जाएं"
कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज में "नशामुक्त युवा एवं विकसित भारत" विषय पर व्याख्यानमाला आयोजित, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
प्रयागराज। कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज में भारत सरकार के 'सेवा संकल्प कार्यक्रम' के तहत प्राचार्या प्रो. गीतांजलि मौर्य के निर्देशन में "नशामुक्त युवा एवं विकसित भारत" विषय पर व्याख्यानमाला एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि व वक्ता मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) की उप निदेशक जागृति पाण्डेय थीं। उन्होंने 'माय भारत' पोर्टल के माध्यम से संचालित जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की योजनाओं की जानकारी दी। नशे के खिलाफ युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि नशे के दलदल में फंसने के बाद निकलना बेहद कठिन होता है, इसलिए युवा नशे के रास्ते पर कदम बढ़ाने से पहले ही उससे दूरी बना लें।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित 'विकसित भारत संकल्प' प्रतियोगिता में 10 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें अनुराधा सिंह, साक्षी मिश्रा, सावित सोनी, स्नेहा पाण्डेय और हिमांशी मिश्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर प्रो. अनुराग त्रिपाठी, प्रो. शशिकान्त त्रिपाठी, प्रो. पवन कुमार पचौरी सहित 247 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समन्वय व संचालन प्रो. चंद्रशेखर चौबे ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनीष कुमार श्रीवास्तव ने दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)