Shriram Life Insurance : तकनीकी नवाचार और ग्रामीण पैठ से भारत में वित्तीय सुरक्षा का नया सवेरा

Shriram Life Insurance (SLIC) अपने डेटा आर्किटेक्चर, AI-आधारित Astra ऐप और किफायती टिकट साइज के जरिए ग्रामीण और शहरी भारत में वित्तीय समावेशन को तेजी से बढ़ावा दे रहा है।

Sep 02, 2026 - 16:45
0 1
Shriram Life Insurance : तकनीकी नवाचार और ग्रामीण पैठ से भारत में वित्तीय सुरक्षा का नया सवेरा

लखनऊ : भारत में जीवन बीमा की पहुँच को सीमित रखने वाली मुख्य वजहें उत्पाद की कमी नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक पहुँच, विश्वास और जटिल प्रक्रियाएँ रही हैं। इस चुनौती को श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस ने अपने मजबूत डेटा आर्किटेक्चर और आधुनिक तकनीक के बल पर एक बड़े अवसर में बदल दिया है। '2047 तक सभी के लिए बीमा' के लक्ष्य को साकार करने के लिए श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस ने ग्रामीण, अर्ध-शहरी और शहरी ग्राहकों को एक समान वित्तीय सुरक्षा देने का बीड़ा उठाया है।

पेपरलेस प्रक्रिया और एस्ट्रा का प्रभाव श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस की डिजिटल रणनीति का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ इसका एस्ट्रा ऐप है। एजेंट-फेसिंग तकनीक और एआई के प्रभावी उपयोग के कारण कंपनी का लगभग 95 प्रतिशत व्यवसाय पूरी तरह से पेपरलेस हो चुका है। इससे केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि दूरदराज के इलाकों में भी बीमा प्रक्रिया बेहद सरल और सुलभ बन गई है।

ग्रामीण भारत पर विशेष ध्यान वित्तीय समावेश को धरातल पर उतारते हुए को श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस ने ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत की है।

नीतियों में हिस्सेदारी FY25 में रिटेल नए व्यवसाय की नीतियों में ग्रामीण बाजार का हिस्सा 35 प्रतिशत था, जो FY26 में बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया।

सस्ती बीमा नीतियाँ जहाँ निजी उद्योग का औसत टिकट साइज ₹98,278 है, वहीं SLIC का औसत टिकट साइज मात्र ₹27,823 (मार्च 2026 तक) है, जो इसे आम जनता के लिए सुलभ बनाता है।

बिक्री का दायरा FY26 में कंपनी ने कुल 5,41,409 नई पॉलिसियाँ बेचीं।

दावा निपटान में त्वरित और भरोसेमंद प्रदर्शन ग्राहकों का विश्वास कायम रखने के लिए SLIC का क्लेम निपटान तंत्र काफी मजबूत रहा है। FY26 के दौरान कंपनी ने 77,790 क्लेम्स निपटाए, जिसके तहत ₹795 करोड़ की राशि का भुगतान किया गया। इस अवधि में कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेशियो 98.5% रहा, जो इसकी विश्वसनीयता को साबित करता है।

वित्तीय प्रदर्शन और विकास कंपनी ने FY22 की तुलना में अपने आकार को 3 गुना बढ़ा लिया है। हालिया वित्तीय आंकड़े कंपनी की निरंतर वृद्धि को दर्शाते हैं (राशिकरोड़ में):

·         व्यक्तिगत नया व्यवसाय प्रीमियम: ₹314.6 (Q1 FY27) | ₹256.8 (Q1 FY26)

·         ग्रुप प्रीमियम: ₹197.9 (Q1 FY27) | ₹150.1 (Q1 FY26)

·         कुल प्रीमियम: ₹930.3 (Q1 FY27) | ₹863.5 (Q1 FY26)

·         वार्षिक वृद्धि दर: FY23 में 24%, FY24 में 39%, FY25 में 45% और FY26 में 16% की वृद्धि दर्ज की गई।

 

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User