गोयल इंस्टीट्यूट में 'इंटरनल स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026' संपन्न: 50 उत्कृष्ट तकनीकी टीमें अगले दौर के लिए चयनित
लखनऊ स्थित गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में 'इंटरनल स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026' का आयोजन हुआ। 70 से अधिक टीमों में से 50 सर्वश्रेष्ठ टीमों को अगले दौर के लिए चुना गया।
कड़े तकनीकी मूल्यांकन, विचार की मौलिकता, सामाजिक प्रभाव और व्यावहारिक उपयोगिता के आधार पर विशेषज्ञ पैनल ने 50 टीमों को अगले राष्ट्रीय चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया।
प्रतिभागियों के प्रोजेक्ट्स का निष्पक्ष मूल्यांकन करने के लिए उद्योग जगत के स्थापित विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें शामिल थे:
- श्री डी. डी. मिश्रा, सेवानिवृत्त मुख्य विद्युत अभियंता
- श्री आशीष वर्मा, एक्सेंचर (Accenture)
- सुश्री खुशी कुमारी, सीएसजी टेक्नोसोल (CSG Technosole)
- श्री गौरव पांडेय, किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड
- श्री दीपक वर्मा, जीनबायो हेल्थकेयर
- श्री तुषार श्रीवास्तव, सलाहकार, यूपीनेडा (UPNEDA)
निर्णायक मंडल ने छात्रों के नवोन्मेषी दृष्टिकोण और प्रस्तुतीकरण की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर निदेशक डॉ. अस्थाना ने कहा कि ऐसे हैकाथॉन छात्रों को उद्योग की आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप ढलने और एक सफल उद्यमी बनने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम का समापन चयनित टीमों के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन सत्र के साथ हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)