बरेली में खुला 'MAEVE MEAD WINE SHOP', 100 फीट रोड पर मिलेगा शहतूत, आम और जामुन से बनी प्राकृतिक 'हनी वाइन' का स्वाद

बरेली के 100 फीट रोड पर खुला 'MAEVE MEAD WINE SHOP'। प्राकृतिक शहद, शहतूत, आम और जामुन से बनी हनी-बेस्ड फर्मेंटेड वाइन का स्पेशल कलेक्शन उपलब्ध।

Aug 23, 2026 - 22:38
0 2
बरेली में खुला 'MAEVE MEAD WINE SHOP', 100 फीट रोड पर मिलेगा शहतूत, आम और जामुन से बनी प्राकृतिक 'हनी वाइन' का स्वाद

बरेली: झुमका शहर बरेली में प्रीमियम और प्राकृतिक रूप से तैयार ड्रिंक्स के शौकीनों के लिए एक नया और अनूठा ठिकाना शुरू हो गया है। शहर के पीलीभीत बाईपास स्थित 100 फीटा रोड पर भव्य 'MAEVE MEAD WINE SHOP' का आधिकारिक उद्घाटन शनिवार, 22 अगस्त 2026 को संपन्न हुआ। इस नए आउटलेट के खुलने से स्थानीय वाइन प्रेमियों के लिए एक से बढ़कर एक नए विकल्प उपलब्ध हो गए हैं।

प्राकृतिक शहद और स्थानीय फलों का अनोखा संगम
इस रिटेल वेंचर की सबसे बड़ी खासियत इसका एक्सक्लूसिव और नेचुरल कलेक्शन है। शॉप में पूरी तरह से ग्लूटेन-फ्री (Gluten-Free) और प्राकृतिक रूप से फर्मेंटेड हनी-बेस्ड वाइन (Honey-Based Wine) की विशेष रेंज पेश की गई है। आयोजकों ने बताया कि इस वाइन को कृत्रिम फ्लेवर के बजाय स्थानीय और प्राकृतिक फलों जैसे:

  • शहतूत (Mulberry)
  • आम (Mango)
  • केला (Banana)
  • जामुन (Jamun)

से तैयार किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को पारंपरिक वाइन से इतर फलों के शुद्ध अर्क से तैयार प्रामाणिक और विशिष्ट स्वाद का नया विकल्प देना है।

शो-रूम के भव्य उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में कार्विकेय पटेल (Socialist), माधवेन्द्र देव सिंह (MD) तथा V5 लाइसेंस होल्डर आलोक वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने इस नई और अनूठी पहल की सराहना करते हुए शहर के लिए इसे एक शानदार शुरुआत बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User