अम्बेडकरनगर: डीएम ईशा प्रिया का सख्त निर्देश, स्कूलों में व्यवस्थाओं की कमी पर तय होगी खंड शिक्षा अधिकारियों की जवाबदेही

अम्बेडकरनगर में डीएम ईशा प्रिया ने बेसिक शिक्षा की समीक्षा की; एमडीएम में लापरवाही पर खंड शिक्षा अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई।

Jun 26, 2026 - 14:42
0 2
अम्बेडकरनगर: डीएम ईशा प्रिया का सख्त निर्देश, स्कूलों में व्यवस्थाओं की कमी पर तय होगी खंड शिक्षा अधिकारियों की जवाबदेही

अम्बेडकरनगर : जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति तथा जिला निपुण टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति का प्रस्तुतीकरण किया गया। 

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत निर्धारित सभी मानकों को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में रसोईघर अथवा परिसर में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है, वहां प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। 

जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं को बेहतर एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय, मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं को नियमानुसार शीघ्र हस्तांतरित कराने तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी लाकर समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बाउंड्री फेंसिंग का कार्य शीघ्र कराए जाने के निर्देश दिए। 

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत निर्धारित मेन्यू के अनुसार फल, दूध एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी विद्यालय में निर्धारित रोस्टर के अनुरूप एमडीएम, फल अथवा दूध वितरण में अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User