के.पी. इंटर कॉलेज में अंतरविद्यालयीय हिंदी भाषण प्रतियोगिता: वेदांत बने विजेता, आयुषी को द्वितीय व रांची को मिला तृतीय स्थान
प्रयागराज के के.पी. इंटर कॉलेज में "डिजिटल युग में हिंदी" विषय पर अंतरविद्यालयीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित, वेदांत ने जीता प्रथम पुरस्कार
प्रयागराज। हिंदी सप्ताह समारोह-2026 के अवसर पर के.पी. इंटर कॉलेज परिसर में अंतरविद्यालयीय हिंदी भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। "डिजिटल युग में हिंदी: संभावनाएँ और चुनौतियाँ" विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के दर्जनों विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रभावशाली वक्तृत्व कला का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कायस्थ पाठशाला के महामंत्री एस. डी. कौटिल्य, उपाध्यक्ष डॉ. के. सी. श्रीवास्तव और प्रबंध समिति के सचिव मुरली मनोहर सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अतिथियों ने कहा कि डिजिटल युग में हिंदी की वैश्विक स्वीकार्यता और दायरा तेजी से बढ़ा है। प्रधानाचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। प्रतियोगिता का निष्पक्ष मूल्यांकन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डॉ. अंशुमान कुशवाहा और सी.एम.पी. डिग्री कॉलेज के डॉ. रंजीत सिंह द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम:
- प्रथम स्थान: वेदांत (भारत स्काउट और गाइड इंटर कॉलेज) – ₹3,100 नगद, ट्रॉफी व प्रमाण पत्र।
- द्वितीय स्थान: आयुषी मिश्रा (ईश्वर शरण गर्ल्स इंटर कॉलेज) – ₹2,100 नगद, ट्रॉफी व प्रमाण पत्र।
- तृतीय स्थान: रांची द्विवेदी (सरदार पटेल इंटर कॉलेज, सिकरो) – ₹1,100 नगद, ट्रॉफी व प्रमाण पत्र।
- सांत्वना पुरस्कार: हर्ष त्रिपाठी (ज्वाला देवी, सिविल लाइंस), खुशी त्रिपाठी (के.पी. इंटर कॉलेज) और प्रणव शुक्ला (ज्वाला देवी, रसूलाबाद)।
कार्यक्रम का सफल संचालन उमेश कुमार खरे व आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने किया, जबकि उप-प्रधानाचार्य दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)