जयकारों से गुंजायमान हुआ मानिकपुर, तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन

प्रतापगढ़ के मानिकपुर में पंचमुखी हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय अनुष्ठान रविवार को विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ

May 03, 2026 - 19:06
0 72
जयकारों से गुंजायमान हुआ मानिकपुर, तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन

मानिकपुर, प्रतापगढ़। नगर पंचायत मानिकपुर कार्यालय परिसर में आयोजित पंचमुखी हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन रविवार को भंडारे के आयोजन के साथ हुआ। तीसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और हनुमान जी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया। सुबह से ही पूजन, हवन और धार्मिक अनुष्ठान का क्रम चलता रहा। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरे परिसर में जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे गूंजते रहे। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे और अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं।

इस अवसर पर चेयरमैन चंद्रलता जायसवाल पत्नी अशोक जायसवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि डिंपू जायसवाल, शिव प्रकाश मिश्रा ‘सेनानी’, भूपेंद्र पांडे, अधिशासी अधिकारी अजय कुमार, अजीत सिंह, शुभ मुहूर्त द्विवेदी, बॉबी गुप्ता, राकेश बाबू, राकेश जायसवाल, जितेंद्र मिश्रा, संजय सोनकर, संतोष सोनकर सहित नगर पंचायत के कर्मचारी, सभासद एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने पंचमुखी हनुमान जी से क्षेत्र में सुख-शांति और खुशहाली की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User