मोबाइल में मस्त चरवाहा 70 फीट गहरे सूखे कुएं में गिरा, खोह में अचेत पड़े युवक के लिए 'देवदूत' बनी कुंडा फायर टीम

कुंडा में 70 फीट गहरे कुएं में गिरे अचेत युवक को फायर ब्रिगेड ने जहरीली गैस की परवाह न करते हुए सुरक्षित बाहर निकाला। विपिन कुमार के साहस से बची जान।

Aug 23, 2026 - 20:37
0 30
मोबाइल में मस्त चरवाहा 70 फीट गहरे सूखे कुएं में गिरा, खोह में अचेत पड़े युवक के लिए 'देवदूत' बनी कुंडा फायर टीम

कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के कजीयाना गांव में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बकरी चराने गया 20 वर्षीय युवक पन्ने लाल मौर्य झाड़ियों से ढंके एक पुराने कुएं में गिर गया। करीब 70 फीट गहरे कुएं में गिरने के बाद वह तलहटी में बने 10 फीट गहरे खोह में फंस गया और अचेत हो गया।

घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पन्ने लाल मौर्य पुत्र स्वर्गीय बिरजू मौर्य मोबाइल फोन पर बात करते हुए बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान झाड़ियों से ढंके कुएं का अंदाजा न लगने से उसका पैर फिसल गया और वह सीधे कुएं में जा गिरा।

युवक के गिरते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हालांकि कुएं की गहराई और अंदर जहरीली गैस होने की आशंका के चलते कोई भी उसे बचाने के लिए नीचे उतरने की हिम्मत नहीं कर सका। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर स्टेशन कुंडा की टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने हालात का जायजा लेने के बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

फायरमैन विपिन कुमार को बीए सेट और सुरक्षा उपकरणों से लैस कर रस्सियों के सहारे कुएं में उतारा गया। नीचे पहुंचने पर युवक अचेत अवस्था में मिला। विपिन कुमार ने साहस का परिचय देते हुए पहले युवक को खोह से बाहर निकाला और फिर सुरक्षित तरीके से रस्सियों में बांधा।

इसके बाद प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सौरभ सक्सेना, लीडिंग फायरमैन लाल प्रताप सिंह, चालक सुरेंद्र कुमार सिंह, फायरमैन महेंद्र कुमार और सुनील कुमार की टीम ने स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। युवक के जीवित बाहर आते ही परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। ग्रामीणों ने फायर टीम की बहादुरी और त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User