सतर्कता जागरूकता सप्ताह: प्रयागराज रेल मंडल में भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प
प्रयागराज रेल मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आगाज हुआ। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार उन्मूलन, सत्यनिष्ठा और कार्यप्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने का संकल्प लिया। #VigilanceAwarenessWeek #PrayagrajRailway #IndianRailways #AntiCorruption #SatyanishthaSeSamridhi #RailwayNewsHindi #CentralVigilanceCommission #ZeroToleranc
प्रयागराज : केंद्रीय सतर्कता आयोग के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत आज मंडल रेल प्रबंधक (DRM) कार्यालय, प्रयागराज में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) दीपक कुमार के नेतृत्व में तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश से भ्रष्टाचार के उन्मूलन, सत्यनिष्ठा और कार्यप्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने की शपथ ली।
यह अभियान ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर आधारित है। बता दें कि रेलवे द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान 17 अगस्त से 16 नवंबर 2026 तक चलाया जा रहा है, जबकि सतर्कता जागरूकता सप्ताह 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 (सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती सप्ताह) तक मनाया जा रहा है।
बैठक में भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस पर जोर
संकल्प सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता मुख्य सतर्कता अधिकारी (स्टोर्स) विपुल कनौजिया ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भ्रष्टाचार देश की प्रगति में एक बहुत बड़ी बाधा है। इसे जड़ से खत्म करने के लिए सरकार, नागरिकों और हर कर्मचारी को मिलकर काम करने की ज़रूरत है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे सुशासन के उच्चतम मानकों को अपनाएं और भ्रष्टाचार के प्रति 'शून्य सहिष्णुता' (Zero Tolerance) की भावना के साथ कार्य करें।
अधिकारियों ने दिए सतर्कता और नियमों के गुर
बैठक के दौरान उप मुख्य सतर्कता अधिकारियों—गुंजन श्रीवास्तव (इंजीनियरिंग), कृष्ण कान्त (इलेक्ट्रिक), जे. संजय कुमार (ट्रैफिक) और ऋषिरज (मैकेनिकल)—ने पुराने मामलों के उदाहरण साझा करते हुए कर्मचारियों को सतर्कता प्रावधानों की बारीकियों से अवगत कराया। सभी को पूरी ईमानदारी और नियमसम्मत तरीके से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) एम. एम. वारिस, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) धनंजय कुमार सहित तमाम शाखा अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस सप्ताह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य सरकारी कार्यप्रणाली में जवाबदेही और नैतिकता को और अधिक मजबूत करना है।
(जैनुल आब्दीन)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)