शिक्षा और खेल के समन्वय से होगा विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास, प्रयागराज में अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस का दूसरा दिन संपन्न

प्रयागराज के कुलभास्कर आश्रम पी.जी. कॉलेज में प्रो. प्रभु कुमार पचौरी की 93वीं जयंती पर आयोजित 9वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का दूसरा दिन शोध, नवाचार और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ।

Oct 17, 2026 - 22:04
0 37
शिक्षा और खेल के समन्वय से होगा विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास, प्रयागराज में अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस का दूसरा दिन संपन्न

प्रयागराज :राष्ट्रीय खेल उत्थान परिषद प्रयागराज एवं कुलभास्कर आश्रम पी.जी. कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 9वें अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस एवं पुरस्कार समारोह 2026 का दूसरा दिन शैक्षणिक एवं तकनीकी सत्रों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन प्रो. प्रभु कुमार पचौरी की 93वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा और खेल के बेहतर समन्वय के माध्यम से विद्यार्थियों के बौद्धिक, शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और नैतिक विकास को गति देना तथा शोध व नवाचार को बढ़ावा देना रहा।

द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में वाई.एम.सी.ए. चेन्नई के प्राचार्य प्रो. जॉर्ज अब्राहम मुख्य अतिथि रहे और सत्र की अध्यक्षता प्रो. एस.पी. वर्मा ने की। द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. डी.सी. लाल रहे, जिसकी अध्यक्षता प्रो. सी.एस. चौबे ने की।

समापन समारोह की मुख्य अतिथि प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जु भय्या) विश्वविद्यालय, प्रयागराज की कुलपति रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा निदेशालय की संयुक्त निदेशक प्रो. शशि कपूर, सांख्यिकी अधिकारी डॉ. पंकज सिंह तथा शाश्वत अतिथि आर.पी. खरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कायस्थ पाठशाला न्यास व महाविद्यालय प्रबंध समिति के महामंत्री, वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील दत्त कौटिल्य ने की। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. गीतांजलि मौर्य ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

सम्मेलन के दौरान देश-विदेश से आए शिक्षाविदों और शोधार्थियों ने 200 से अधिक शोध पत्र और विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर वाई.एम.सी.ए. चेन्नई के प्राचार्य प्रो. जॉर्ज अब्राहम को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि 45 अन्य उत्कृष्ट शिक्षकों व प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।

सम्मेलन के संयोजक व राष्ट्रीय खेल उत्थान परिषद के अध्यक्ष प्रो. डॉ. पवन कुमार पचौरी ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. आदेश कुमार वर्मा एवं प्रो. श्रद्धा तिवारी ने किया। इस दौरान प्रो. वी.एन. पांडेय, फुपूक्टा महामंत्री प्रो. पी.के. सिंह, प्रो. विमलेश यादव, डॉ. राम जी मिश्रा, प्रो. मुन्ना सिंह सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक, शोधार्थी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User