फीनिक्स यूनाइटेड बरेली में डांडिया और गरबा की धूम: प्रतीक भादुड़ी की शानदार प्रस्तुति पर झूमे शहरवासी

फीनिक्स यूनाइटेड बरेली में नवरात्रि पर डांडिया और गरबा नाइट का आयोजन हुआ। गायक प्रतीक भादुड़ी की लाइव परफॉर्मेंस पर शहरवासियों ने जमकर नृत्य किया।

Oct 24, 2026 - 22:16
0 2
फीनिक्स यूनाइटेड बरेली में डांडिया और गरबा की धूम: प्रतीक भादुड़ी की शानदार प्रस्तुति पर झूमे शहरवासी

बरेली। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में फीनिक्स यूनाइटेड बरेली में गरबा और डांडिया नाइट का भव्य आयोजन किया गया। इस उत्सव की शाम को मशहूर कलाकार प्रतीक भादुड़ी की लाइव परफॉर्मेंस ने बेहद खास और यादगार बना दिया। उनके संगीतमय गीतों और डांडिया की पारंपरिक धुनों पर शहरवासी देर रात तक झूमते नजर आए।

समारोह में हर उम्र के लोग—बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक—पारंपरिक और रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे-धजे पहुंचे। डांडिया की खनक और डांस फ्लोर पर लोगों के उत्साह ने पूरे मॉल परिसर के माहौल को उत्सवमय और खुशनुमा बना दिया। लोगों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर गरबा खेला और नवरात्रि का जश्न मनाया।

उत्सव और खरीदारी का अनूठा संगम इस आयोजन के जरिए फीनिक्स यूनाइटेड बरेली ने शहरवासियों को शॉपिंग के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने और खुशियां बांटने का एक बेहतरीन मंच प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) श्री संजीव सरीन ने कहा, “नवरात्रि जैसे त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक हैं। यह हमें एक साथ आने और खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं। फीनिक्स यूनाइटेड में हमारी हमेशा यही कोशिश रहती है कि हम ग्राहकों को खरीदारी के साथ-साथ उत्कृष्ट सांस्कृतिक अनुभव भी दें। प्रतीक भादुड़ी के साथ यह डांडिया नाइट इसी दिशा में एक सफल प्रयास रहा।”

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User