आईएमए लखनऊ का वार्षिक समारोह: 90 चिकित्सक सम्मानित, आठ को मिले विशेष पुरस्कार; सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

लखनऊ में आईएमए के वार्षिक समारोह में केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. नीरज बोरा की उपस्थिति में 90 डॉक्टरों का सम्मान हुआ। आठ चिकित्सकों को मिले विशेष पुरस्कार।

Oct 24, 2026 - 20:37
0 1
आईएमए लखनऊ का वार्षिक समारोह: 90 चिकित्सक सम्मानित, आठ को मिले विशेष पुरस्कार; सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), लखनऊ शाखा का वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम रिवर बैंक कॉलोनी स्थित आईएमए भवन में धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में लखनऊ उत्तर के विधायक व आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. नीरज बोरा उपस्थित रहे। इस दौरान चिकित्सा सेवा, सामाजिक कार्यों और संगठन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लगभग 90 डॉक्टरों को सम्मानित किया गया, जिनमें से आठ चिकित्सकों को प्रतिष्ठित विशेष पुरस्कारों से नवाजा गया।

जनरल बॉडी मीटिंग के साथ शुरू हुए इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चिकित्सकों की सराहना करते हुए कहा कि एक स्वस्थ समाज का निर्माण समर्पित एवं संवेदनशील चिकित्सा सेवा पर ही निर्भर करता है। वहीं, विधायक डॉ. नीरज बोरा ने संगठन के शैक्षणिक और सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की।

वर्षभर की उपलब्धियों का लेखा-जोखा आईएमए लखनऊ की मानद सचिव डॉ. श्वेता श्रीवास्तव ने वर्षभर की गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत करते हुए बताया कि सत्र के दौरान निरंतर चिकित्सा शिक्षा (CME), कार्यशालाओं, कैंसर जागरूकता अभियानों, सीपीआर प्रशिक्षण और रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। उन्होंने 22-23 अगस्त 2026 को आयोजित आईएमए उत्तर प्रदेश की 'तृतीय स्टेट वर्किंग कमेटी बैठक' को इस वर्ष की सबसे बड़ी संगठनात्मक उपलब्धि बताया। साथ ही डॉक्टरों की सेहत और आपसी जुड़ाव के लिए जिम्नेजियम की स्थापना और खेलकूद प्रतियोगिताओं का जिक्र भी किया।

इन आठ चिकित्सकों को मिले विशेष पुरस्कार:

  1. डॉ. अर्चिका गुप्ता: डॉ. मनोरमा अग्रवाल डायमंड जुबली सिल्वर मेडल

  2. डॉ. नीरज टंडन: श्री हुकुम चंद जैन मेमोरियल अवॉर्ड (कैंसर के क्षेत्र में कार्य हेतु)

  3. डॉ. राकेश श्रीवास्तव: प्रबोध कुमार मजूमदार मेमोरियल बेस्ट जनरल मेडिकल प्रैक्टिशनर अवॉर्ड

  4. डॉ. संजय श्रीवास्तव: डॉ. एच. एन. शिवपुरी अवॉर्ड

  5. डॉ. सीमा मेहरोत्रा: डॉ. (श्रीमती) पी. के. मिश्रा एवं डॉ. एन. सी. मिश्रा आउटस्टैंडिंग मेरिटोरियस सर्विस अवॉर्ड

  6. डॉ. शिप्रा नाथ: नीरा नर्सिंग होम बेस्ट आईएमए मेंबर ऑफ द ईयर अवॉर्ड

  7. डॉ. सुधा सिंह: डॉ. एच. सी. रॉय पैथोलॉजिस्ट ऑफ द ईयर अवॉर्ड

  8. डॉ. वंदना सोलंकी: त्रिवेणी देवी राम सहाय मेमोरियल बेस्ट रिसर्च वर्कर्स ऑफ द ईयर अवॉर्ड

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और डांडिया की उमंग समारोह के अंतिम चरण में चिकित्सकों व उनके परिजनों ने गीत, नृत्य और डांडिया-गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। आईएमए लखनऊ के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार अस्थाना ने मुख्य अतिथियों सहित उपस्थित लगभग 250 चिकित्सकों व उनके परिवारजनों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User