कानपुर के तिलक नगर में डॉ. अग्रवाल आई हॉस्पिटल का शुभारंभ; एक ही छत के नीचे मिलेगी आधुनिक नेत्र जांच और इलाज की सुविधा
कानपुर के तिलक नगर में डॉ. अग्रवाल आई हॉस्पिटल शुरू हुआ। डॉ. शरद बाजपेई ने फीता काटकर उद्घाटन किया। यहां आधुनिक मशीनों से आंखों की जांच और उपचार उपलब्ध होगा।
(संजय शुक्ला)
कानपुर : शहर के पार्वती बंगला रोड, तिलक नगर में डॉ. अग्रवाल आई हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. शरद बाजपेई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर अस्पताल का विधिवत उद्घाटन किया।
इस मौके पर डॉ. सौरभ मिस्त्री और सीनियर कंसल्टेंट डॉ. दीपाली ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि अस्पताल में एक ही छत के नीचे आधुनिक मशीनों के जरिए आंखों की जांच और उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उनके अनुसार आंखों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के इलाज की सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा।
चिकित्सकों ने यह भी बताया कि भविष्य में अस्पताल में इंश्योरेंस, सीजीएचएस, ईसीएचएस और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के कार्ड के माध्यम से भी इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। उन्होंने जानकारी दी कि डॉ. अग्रवाल आई हॉस्पिटल की देशभर में 300 से अधिक शाखाएं हैं, जहां आंखों की देखभाल और उपचार की सुविधाएं दी जाती हैं।
उद्घाटन समारोह में कानपुर के कई वरिष्ठ चिकित्सक भी पहुंचे। उन्होंने डॉ. सौरभ मिस्त्री और उनकी पूरी टीम को नए अस्पताल की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रकाश वासुदेवन, देवेश भारद्वाज, अनु बत्रा, विनेश कुशवाहा, करण पुनीत सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)