मैदानता लखनऊ का अनूठा आयोजन: 'प्ले फॉर पिंक' क्रिकेट और गोल्फ के जरिए कैंसर विजेताओं का सम्मान

मैदानता लखनऊ ने 'प्ले फॉर पिंक' कार्यक्रम के तहत स्तन कैंसर विजेताओं के साथ पिंक बॉल क्रिकेट और गोल्फ खेलकर शुरुआती पहचान और समय पर इलाज का सशक्त संदेश दिया।

Oct 11, 2026 - 20:02
0 4
मैदानता लखनऊ का अनूठा आयोजन: 'प्ले फॉर पिंक' क्रिकेट और गोल्फ के जरिए कैंसर विजेताओं का सम्मान

(आर.एल.पाण्डेय)

लखनऊ : लखनऊ में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और महिलाओं के हौसले को सलाम करते हुए मैदानता अस्पताल के एंडोक्राइन एंड ब्रेस्ट सर्जरी विभाग द्वारा 'प्ले फॉर पिंक' (Play for Pink) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह विशेष आयोजन गोमती नगर विस्तार स्थित अंसल के पाम गोल्फ क्लब में संपन्न हुआ, जिसमें स्तन कैंसर को मात दे चुकीं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अनूठे आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना और कैंसर विजेताओं की अदम्य इच्छाशक्ति व जीवटता का जश्न मनाना था।

कार्यक्रम के दौरान कैंसर से उभर चुकी महिलाओं ने पिंक बॉल से क्रिकेट खेलने के साथ-साथ पिंक गोल्फ का भी आनंद लिया। उनके इस उत्साह ने यह साबित कर दिया कि सही उपचार और मनोबल के साथ कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को हराकर भी जिंदगी को पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ जिया जा सकता है।

मैदानता लखनऊ के एंडोक्राइन एंड ब्रेस्ट सर्जरी विभाग के निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि शुरुआती चरण में ही स्तन कैंसर की पहचान हो जाने से इलाज के परिणाम बेहद सकारात्मक और सफल होते हैं। उन्होंने महिलाओं को अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में डॉ. अभिषेक कुमार सिंह (निदेशक, मेडिकल ऑन्कोलॉजी), डॉ. मोहम्मद सुएब (निदेशक, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी) और डॉ. रोमा प्रधान (सह-निदेशक, एंडोक्राइन एंड ब्रेस्ट सर्जरी) भी मौजूद रहे। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि शरीर में किसी भी प्रकार के असामान्य बदलाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय पर विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User