NCR मुख्यालय में गूंजा 'वंदे मातरम': महाप्रबंधक ने फहराया तिरंगा, 27 रेलकर्मी सम्मानित

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस मना। जीएम ने 27 कर्मियों को सम्मानित किया और वंदे मातरम प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

Jan 28, 2026 - 21:57
 0  1
NCR मुख्यालय में गूंजा 'वंदे मातरम': महाप्रबंधक ने फहराया तिरंगा, 27 रेलकर्मी सम्मानित

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे (NCR) मुख्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस अभूतपूर्व उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। जीएम ने परेड का निरीक्षण किया, जिसमें रेलवे सुरक्षा बल (RPF), भारत स्काउट्स एवं गाइड्स और सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड की टुकड़ियों ने अपने कदमताल से अनुशासन का परिचय दिया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 27 रेलकर्मियों को पुरस्कृत किया, जिनमें 5 संविदा कर्मी भी शामिल हैं। समारोह का मुख्य आकर्षण 'वंदे मातरम' के 150 वर्षों को समर्पित एक विशेष प्रदर्शनी रही। वर्ष 1923 के चित्रों और ऐतिहासिक ग्रामोफोन रिकॉर्ड्स के माध्यम से राष्ट्रगीत के गौरवशाली इतिहास को दर्शाया गया। प्रदर्शनी में लगा सेल्फी बूथ अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच खासा लोकप्रिय रहा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में ऋचा पांडेय और फैजान अहमद के निर्देशन में देशभक्ति गीतों ने समां बांध दिया, वहीं टेंडरफीट और स्काउट गाइड के बच्चों के समूह नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में आकाश में तिरंगे गुब्बारे छोड़कर शांति और प्रगति का संदेश दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0