प्रतापगढ़ में चार पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले: संतोष सिंह बने जेठवारा के नए प्रभारी निरीक्षक, मनोज तोमर को नवाबगंज की कमान

प्रतापगढ़ के एसपी दीपक भूकर ने जिले में चार पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया, जिसमें संतोष सिंह जेठवारा के प्रभारी निरीक्षक और मनोज तोमर नवाबगंज के थानाध्यक्ष बने।

Oct 27, 2026 - 22:16
0 2
प्रतापगढ़ में चार पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले: संतोष सिंह बने जेठवारा के नए प्रभारी निरीक्षक, मनोज तोमर को नवाबगंज की कमान

प्रतापगढ़: जिले की कानून-व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने मंगलवार (27 अक्टूबर) को चार पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदभार में बड़ा फेरबदल किया।

इस फेरबदल के तहत नवाबगंज के थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने के बाद 'प्रभारी निरीक्षक जेठवारा' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, जेठवारा के निवर्तमान प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह को गैर-जनपद कौशांबी स्थानांतरण होने के कारण पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया गया है।

पदोन्नति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर तथा क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा ने संयुक्त रूप से संतोष कुमार सिंह के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। एसपी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का आह्वान किया।

एसपी कार्यालय द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार, साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह भदौरिया को फतनपुर थाने का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, फतनपुर के निवर्तमान थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक मनोज कुमार तोमर को थानाध्यक्ष नवाबगंज की कमान सौंपी गई है। पुलिस विभाग की ओर से जारी यह सभी स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User