सिराथू तहसील परिसर में आयोजित हुआ प्री-मेगा कैंप: 38 विभागों ने 715 पात्र लाभार्थियों को किया चिह्नित, योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश

कौशाम्बी की तहसील सिराथू में 1 नवंबर को होने वाले वृहद मेगा कैंप से पहले प्री-मेगा कैंप आयोजित हुआ, जहां 38 विभागों द्वारा 715 पात्र लाभार्थियों को चिह्नित किया गया।

Oct 27, 2026 - 22:19
0 2
सिराथू तहसील परिसर में आयोजित हुआ प्री-मेगा कैंप: 38 विभागों ने 715 पात्र लाभार्थियों को किया चिह्नित, योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश

कौशाम्बी: आगामी 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले वृहद मेगा कैंप की तैयारियों के तहत तहसील परिसर सिराथू में सोमवार, 27 अक्टूबर 2026 को एक विशेष 'प्री-मेगा कैंप' का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाना और पात्र लाभार्थियों को उनका त्वरित लाभ दिलाना था।

शिविर का निरीक्षण करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री प्रिया सिंह और उपजिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव ने विभिन्न विभागों के स्टॉल पर जाकर कार्य की प्रगति और चिह्नित लाभार्थियों की सूचियों की गहन जांच की। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति छूटने न पाए और किसी को भी असुविधा का सामना न करना पड़े। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं और विधिक सेवाओं से जोड़ने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

38 विभागों ने लिया हिस्सा, 715 लाभार्थी चिह्नित शिविर में युवा कल्याण, दुग्ध विभाग, आईटीआई सिराथू, श्रम विभाग, यूनानी चिकित्सालय, वन विभाग, लघु सिंचाई, पशुपालन, सीएचसी चायल, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, एनआरएलएम, बाल विकास परियोजना, समाज कल्याण, दिव्यांग कल्याण, खाद्य एवं रसद और आयुष्मान योजना सहित कुल 38 विभागों ने अपने स्टॉल लगाए। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 715 पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर उन्हें लाभान्वित करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

कार्यक्रम के दौरान मध्यस्थ अधिवक्ता मक्खन लाल, कौशलेश द्विवेदी, अधिकार मित्र ज्योत्सना सोनकर, अमरेंद्र प्रताप सिंह, ओम प्रकाश तिवारी, संदीप सरोज सहित बड़ी संख्या में तहसील स्टाफ और ग्रामीण क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User