आलमबाग में मेगाशॉप के नए विशाल स्टोर का भव्य शुभारंभ: एक ही छत के नीचे मिलेगा लेटेस्ट फैशन, ₹99 से शुरू होंगी कीमतें

लखनऊ के सिंगार नगर, आलमबाग में मेगाशॉप के नए स्टोर का भव्य शुभारंभ हुआ, जहां 12,700 वर्ग फुट में कपड़ों और होम मार्ट का विस्तृत कलेक्शन उपलब्ध है।

Oct 27, 2026 - 21:10
0 3
आलमबाग में मेगाशॉप के नए विशाल स्टोर का भव्य शुभारंभ: एक ही छत के नीचे मिलेगा लेटेस्ट फैशन, ₹99 से शुरू होंगी कीमतें

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के आलमबाग स्थित सिंगार नगर में 'मेगाशॉप' ने अपने नए और अत्याधुनिक स्टोर का भव्य शुभारंभ किया है। 12,700 वर्ग फुट के विशाल क्षेत्र में फैले इस स्टोर को ग्राहकों को प्रीमियम और सुविधाजनक शॉपिंग अनुभव प्रदान करने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।

इस अवसर पर मेगाशॉप के सीएमडी श्री हेमंत अग्रवाल ने कहा, "आलमबाग में नया स्टोर शुरू करना हमारे लिए गर्व का क्षण है। हमारा उद्देश्य शहरवासियों को किफायती दरों पर नवीनतम फैशन और ट्रेंडी कलेक्शन के साथ एक सुखद एवं यादगार शॉपिंग अनुभव देना है।"

आकर्षक इंटीरियर्स से सुसज्जित इस स्टोर में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के परिधानों के अलावा होम मार्ट, फुटवियर और एक्सेसरीज़ की विशाल रेंज उपलब्ध कराई गई है। पुरुषों के लिए फॉर्मल व कैजुअल वियर, एथनिक सूट व कुर्ता-पायजामा तथा महिलाओं के लिए साड़ी, लहंगे, कुर्तियां और वेस्टर्न वियर का बड़ा कलेक्शन एक ही छत के नीचे मौजूद है।

शुभारंभ के मौके पर मेगाशॉप ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स लेकर आया है। ₹1,999 की खरीदारी करने पर ग्राहक मात्र ₹199 अतिरिक्त देकर इलेक्ट्रिक केटल, 20-पीस डिनर सेट या कम्फर्टर में से कोई एक उपहार चुन सकते हैं। वहीं, ₹4,999 की खरीदारी पर मिक्सर ग्राइंडर मात्र ₹499 में प्राप्त किया जा सकता है। स्टोर में फैशन रेंज की शुरुआत ₹99 से होती है। स्थानीय ग्राहकों ने भी स्टोर के फैलाव, कलेक्शन और बजट-फ्रेंडली दामों की काफी सराहना की है।

(आर.एल.पाण्डेय)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User