फन रिपब्लिक मॉल में विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया अनावरण, 'राम-राम' नाम से दिव्य हुआ स्वरूप
लखनऊ के फन रिपब्लिक मॉल में 50 हजार पत्थरों से बनी 24 फीट ऊंची और 600 किलो वजनी भव्य हनुमान प्रतिमा का विधायक डॉ. नीरज बोरा ने अनावरण किया।
लखनऊ (ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय): राजधानी लखनऊ स्थित फन रिपब्लिक मॉल परिसर में मंगलवार को श्रद्धा, आस्था और अद्भुत शि
ल्पकला का अनूठा दृश्य देखने को मिला। यहां भगवान श्री हनुमान जी की 24 फीट ऊंची और लगभग 600 किलोग्राम वजनी भव्य प्रतिमा का औपचारिक अनावरण किया गया। विधायक डॉ. नीरज बोरा द्वारा अनावरित यह विशाल प्रतिमा शहरवासियों और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का एक नया केंद्र बन गई है।
50 हजार पत्थरों पर अंकित है 'राम-राम' इस प्रतिमा की सबसे बड़ी आध्यात्मिक विशेषता यह है कि इसके निर्माण में देश के विभिन्न राज्यों से लाए गए 50 हजार से अधिक विशेष पत्थरों का उपयोग किया गया है। प्रतिमा के प्रत्येक हिस्से में 'राम-राम' नाम अंकित किया गया है, जो इसे केवल एक विशाल मूर्ति ही नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम और हनुमान जी की अनन्य भक्ति का अलौकिक प्रतीक बनाता है।
30 दिनों की कड़ी मेहनत में हुई तैयार इस कलाकृति को अंतिम रूप देने में लगभग 30 दिनों का समय लगा। पत्थरों की तराशने, कटाई और बारीक नक्काशी में 10 दिनों का समय लगा, जिसे देश के विभिन्न प्रांतों से आए 20 से 25 कुशल कारीगरों ने मिलकर पूरा किया। पारंपरिक शिल्पकला और आधुनिक तकनीक के अद्भुत समन्वय से यह विराट स्वरूप तैयार हुआ है।
एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम मॉल प्रबंधन का दावा है कि किसी भी मॉल या संस्थान परिसर में स्थापित यह एशिया की सबसे बड़ी हनुमान प्रतिमा है। अपनी इसी अनूठी विशेषता के कारण इसे Asia Book of Records और India Book of Records में दर्ज किया गया है। फन रिपब्लिक मॉल प्रबंधन ने इसे भारतीय संस्कृति और सनातन विरासत को जीवंत करने का एक सौभाग्यशाली प्रयास बताया है, जिससे आगंतुकों को खरीदारी और मनोरंजन के साथ-साथ आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति भी होगी।
(आर.एल.पाण्डेय)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)