कानपुर के स्वरूप नगर में 'सहचरी एथनिक्स' के नए बुटीक का भव्य शुभारंभ, महापौर प्रमिला पांडे ने काटा फीता
कानपुर के स्वरूप नगर में महिलाओं के लिए 'सहचरी एथनिक्स' के नए आउटलेट की शुरुआत हुई। महापौर प्रमिला पांडे ने उद्घाटन किया, जहाँ साड़ियों और डिजाइनर सूट की शानदार रेंज मिलेगी।
कानपुर: महिलाओं के फैशन, परंपरा और आधुनिक परिधानों की अनूठी रेंज के साथ कानपुर के स्वरूप नगर स्थित द चार्ट चौराहे पर केनरा बैंक के सामने 'सहचरी एथनिक्स' के नए प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ किया गया। इस नए बुटीक के शुरू होने से शहर की महिलाओं को शादी-विवाह, त्योहारों और पार्टी के लिए एक बेहतरीन शॉपिंग विकल्प मिल गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न हुए हवन-पूजन के साथ हुआ। इसके उपरांत कानपुर की महापौर श्रीमती प्रमिला पांडे ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर नए प्रतिष्ठान का औपचारिक उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर प्रतिष्ठान की संचालिका हिना पांडे और सारिका मिश्रा ने महापौर को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। महापौर ने इस महिला-संचालित नए उद्यम की सराहना करते हुए सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान संचालिकाओं हिना पांडे और सारिका मिश्रा ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि आज के दौर میں महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और आत्मनिर्भरता का परिचय देकर समाज को नई दिशा दे रही हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने 'सहचरी एथनिक्स' की नींव रखी है, जहाँ महिलाओं की पसंद, लेटेस्ट फैशन और उनकी जरूरतों को सर्वोपरि रखते हुए उच्च कोटि के परिधान उपलब्ध कराए जाएंगे।
सारिका मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टोर में साड़ियों, डिजाइनर सूट और विभिन्न आकर्षक रंगों व पैटर्न में महिलाओं के लिए ट्रेडिशनल व वेस्टर्न मिक्स्ड रेंज उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि उचित दाम, बेहतरीन फैब्रिक और आकर्षक डिजाइन उनके प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी विशेषता होगी।
(संजय शुक्ला)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)