भारतीय योग परिषद में विश्व साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ संग संवाद, दिया विश्वबंधुत्व का संदेश

लखनऊ में भारतीय योग परिषद द्वारा विश्व साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। 191 देशों की यात्रा के अनुभव साझा कर उन्होंने 'एक पेड़ माँ के नाम' के तहत पौधरोपण भी किया

Oct 22, 2026 - 21:03
0 22
भारतीय योग परिषद में विश्व साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ संग संवाद, दिया विश्वबंधुत्व का संदेश

लखनऊ: राजधानी लखनऊ स्थित भारतीय योग परिषद के कार्यालय में विश्व के 191 देशों की साहसिक साइकिल यात्रा करने वाले प्रसिद्ध साइकिल यात्री श्री सोमेन देबनाथ के साथ एक विशेष प्रेरणादायी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सोमेन देबनाथ ने अपनी ऐतिहासिक यात्रा के दौरान मिली चुनौतियों, संघर्षों और विभिन्न संस्कृतियों से जुड़े खट्टे-मीठे अनुभवों को उपस्थित लोगों के साथ साझा किया। उनकी यात्रा गाथा ने युवाओं और उपस्थित जनसमूह में साहस, धैर्य, आत्मविश्वास, दृढ़ इच्छाशक्ति और विश्वबंधुत्व की भावना का संचार किया।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय योग परिषद के अध्यक्ष सर्वेश कुमार सोनी, वैदिक मित्र न्यास के अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार गुप्त और ट्रस्टी श्रीमती श्वेता गुप्ता ने सोमेन देबनाथ से उनकी यात्रा की चुनौतियों व सांस्कृतिक अनुभवों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे। आयोजन में विभा वाणी इंडिया के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. वी.पी. सिंह, डॉ. अनूप चतुर्वेदी, K Health and Fitness Care Foundation के अध्यक्ष कुनाल वर्मा सहित संतोष कुमार सिंह, तनवीर फातिमा व नुजहत जी की गरिमामयी मौजूदगी रही। A.K. Help Foundation की अध्यक्ष नीलू पाण्डेय ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया, वहीं J.P. Memorial की अध्यक्ष श्रीमती योगिता मिश्रा ने पुष्प भेंट कर अभिनंदन किया।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में संदेश देते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत सोमेन देबनाथ द्वारा परिसर में पौधरोपण भी कराया गया। सोमेन देबनाथ की 191 देशों की यात्रा यह सिखाती है कि विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास के बल पर बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी यह पहल मानवीय एकता और शांति का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

इस विशेष अवसर पर भारतीय योग परिषद के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे, जिनमें डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. वेद प्रकाश शर्मा, राजीव श्रीवास्तव, फिटनेस ट्रेनर निधि रस्तोगी, संतोषी वर्मा, बालीजी फिटनेस सेंटर के ट्रेनर आशुतोष कश्यप, शाश्वत चिकित्सा के योगाचार्य रवि शुक्ला और अभिषेक मिश्रा प्रमुख थे। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लेकर अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व अपनाने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User