प्रयागराज के ऋषभ मेहरोत्रा ने अंतरराष्ट्रीय मंच 'रायसीना डायलॉग' में फहराया परचम, AI गवर्नेंस पर बने उपविजेता

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र ऋषभ मेहरोत्रा ने नई दिल्ली में आयोजित रायसीना-आईई ग्लोबल स्टूडेंट चैलेंज में प्रथम उपविजेता का खिताब जीता।

Mar 10, 2026 - 21:58
0 8
प्रयागराज के ऋषभ मेहरोत्रा ने अंतरराष्ट्रीय मंच 'रायसीना डायलॉग' में फहराया परचम, AI गवर्नेंस पर बने उपविजेता

प्रयागराज। संगम नगरी और 'पूर्व के ऑक्सफोर्ड' कहे जाने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के नाम एक और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि जुड़ गई है। राजनीति विज्ञान विभाग के परास्नातक छात्र ऋषभ मेहरोत्रा ने नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित 'रायसीना डायलॉग 2026' में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है।

5-7 मार्च तक चले 'रायसीना-आईई ग्लोबल स्टूडेंट चैलेंज' में ऋषभ ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) गवर्नेंस जैसे जटिल और समकालीन विषय पर अपना नीतिगत प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति ने न केवल जजों को प्रभावित किया, बल्कि उन्हें प्रतियोगिता का प्रथम उपविजेता भी घोषित किया गया। खास बात यह रही कि ऋषभ की छह सदस्यीय टीम में नॉर्वे, चीन, श्रीलंका, तंजानिया और चिली जैसे विभिन्न देशों के प्रतिभागी शामिल थे, जिसका नेतृत्व उन्होंने भारतीय प्रतिनिधि के रूप में किया।

गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. अमित मुखर्जी के अकादमिक मार्गदर्शन में तैयार इस प्रोजेक्ट ने वैश्विक मंच पर तकनीकी शासन (Tech Governance) की नई दिशाएं सुझाईं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इविवि का प्रतिनिधित्व कर लौटे ऋषभ का राजनीति विज्ञान विभाग में शिक्षकों और सहपाठियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। विभाग ने इसे छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User