दीपावली से पहले चमकी 42 बच्चों की मुस्कान: कानपुर में बांटे गए नए पार्टी वियर कपड़े
कानपुर में दीपावली से पूर्व सामाजिक संस्थाओं ने संस्कारशाला के 42 जरूरतमंद बच्चों को सुंदर पार्टी वियर कपड़े उपहार में दिए। इस पहल ने बच्चों के चेहरों पर खुशियां बिखेर दीं। कानपुर_न्यूज #दीपावली2026 #सामाजिक_सेवा #खुशियों की_दीवाली #संस्कारशाला_कानपुर #जरूरतमंदों की_मदद
कानपुर : रोशनी और खुशियों के त्योहार दीपावली से ठीक पहले कानपुर के वेडनेसडे शिक्षा निकेतन मैदान में एक बेहद ही भावुक और सरहानीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामाजिक सरोकार और इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए ‘कानपुर सुपर’ तथा ‘उत्तर प्रदेश गारमेंट्स मैन्युफैक्चरिंग ट्रेडर्स एसोसिएशन’ के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षा से वंचित बच्चों की संस्कारशाला के 42 जरूरतमंद बच्चों को मनपसंद और आकर्षक पार्टी वियर कपड़े उपहार स्वरूप वितरित किए गए।
दीपावली की बेला में नए और सुंदर वस्त्र पाकर इन छोटे-छोटे बच्चों के खिलखिलाते चेहरे और चमकती आँखें इस बात का सबूत थीं कि यह उपहार उनके लिए कितना खास था। आयोजकों का मुख्य ध्येय केवल कपड़े बांटना नहीं, बल्कि उन बच्चों को समाज की खुशियों का हिस्सा बनाना और उनके जीवन में त्योहार की उमंग भरना था। इस पहल से पूरे क्षेत्र में सामाजिक उत्तरदायित्व और आपसी सहयोग का एक गहरा संदेश गया है।
कार्यक्रम के दौरान संस्कारशाला के प्रबंधक श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, सचिव अरुण त्रिपाठी, संरक्षक सुरेश तिवारी तथा समर्पित अध्यापिका गीता शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में बच्चों के सर्वांगीण विकास, सही मार्गदर्शन और निरंतर शिक्षा पर जोर दिया।
आयोजन के अंत में संस्थाओं की ओर से समाज के सक्षम और संपन्न वर्गों से भावुक अपील की गई। उन्होंने कहा कि त्योहारों की असली खुशी बांटने में है। यदि समाज का हर सक्षम व्यक्ति ऐसे वंचित बच्चों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए, तो न केवल उनकी दिवाली रोशन होगी बल्कि उनका भविष्य भी शिक्षा और सम्मान के साथ संवर सकेगा।
(संजय शुक्ला)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)