कानपुर: तिरंगा फहराकर जिलाधिकारी ने किया ऐतिहासिक 'हटिया गंगा मेला' का आगाज, रंगों से सराबोर हुई क्रांतिधरा

कानपुर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने रज्जन बाबू पार्क में झंडारोहण कर ऐतिहासिक हटिया गंगा मेला की शुरुआत की और शुभकामनाएं दीं।

Mar 10, 2026 - 22:03
0 3
कानपुर: तिरंगा फहराकर जिलाधिकारी ने किया ऐतिहासिक 'हटिया गंगा मेला' का आगाज, रंगों से सराबोर हुई क्रांतिधरा

कानपुर। क्रांति और संस्कृति की संगम स्थली कानपुर में ऐतिहासिक 'हटिया गंगा मेला' का भव्य आगाज सोमवार को पूरे उत्साह के साथ हुआ। जिलाधिकारी जिेंद्र प्रताप सिंह ने हटिया स्थित सुप्रसिद्ध रज्जन बाबू पार्क में विधिवत झंडारोहण कर इस पारंपरिक मेले की शुरुआत की। झंडारोहण के साथ ही पूरा परिसर 'गंगा मैया की जय' और देशभक्ति के नारों से गूँज उठा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि हटिया का गंगा मेला कानपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व आजादी के दीवानों के संघर्ष और आपसी भाईचारे की मिसाल है। कार्यक्रम के दौरान रंगों से सजे ऊँचे ठेलों पर सवार टोलियां ढोल-नगाड़ों के साथ निकलीं, जिसने शहर को होली के उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया।

समारोह में MLC सलिल विश्नोई, विधायक अमिताभ बाजपेई और सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार अनु अवस्थी समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से अपील की कि वे इस मेले को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाते हुए कानपुर की इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User