कानपुर के साकेत नगर में 'कॉस्मिक टेबल' का भव्य शुभारंभ: एक ही छत के नीचे मिलेगा लजीज व्यंजनों और खुशियों का स्वाद
कानपुर के साकेत नगर में 'कॉस्मिक टेबल' कैफे का भव्य शुभारंभ हुआ, जहां एक ही छत के नीचे फास्ट फूड, अमूल प्रोडक्ट्स और खुशनुमा माहौल का शानदार अनुभव मिलेगा।
कानपुर: शहर के साकेत नगर में खाने-पीने के शौकीनों और जायके के कद्रदानों के लिए एक नया और शानदार ठिकाना 'कॉस्मिक टेबल' (Cosmic Table) शुरू हो गया है। साकेत नगर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के ठीक सामने खुले इस नए प्रतिष्ठान में शहरवासियों को बेहतरीन स्वाद के साथ-साथ परिवार और दोस्तों के साथ यादगार पल बिताने का बेहतरीन माहौल मिलेगा।
'कॉस्मिक टेबल' की संचालक रूपा अग्रवाल और सुमित अग्रवाल ने रेस्टोरेंट के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इसे हर उम्र के लोगों की पसंद और सहूलियत को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यहां ग्राहकों के लिए अमूल (Amul) के शुद्ध उत्पादों के साथ-साथ मोमोज, पास्ता, चाउमीन, फ्राइड राइस, पिज्जा, बर्गर और खासतौर पर सभी की पसंदीदा 'पहाड़ों वाली मैगी' जैसे स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाएंगे।
संचालकों ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को सिर्फ लजीज खाना देना ही नहीं, बल्कि एक ऐसा खुशनुमा और सुकून भरा माहौल उपलब्ध कराना है जहां बच्चे, युवा और बुजुर्ग एक साथ बैठकर खुशियां बांट सकें। चाहे दोस्तों की महफिल हो या परिवार के साथ शाम का वक्त बिताना हो, 'कॉस्मिक टेबल' हर मुलाकात को खास बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
इस उद्घाटन अवसर पर दया किशन गर्ग, सुदीप अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, रूपा अग्रवाल, ममता अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, तानिया अग्रवाल, मुस्कान अग्रवाल और हर्ष अग्रवाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और प्रतिष्ठान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
(संजय शुक्ला)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)