मिशन शक्ति 5.0 : छात्राओं व महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर एवं योजनाओं की जानकारी

Sep 25, 2025 - 20:40
 0  6
मिशन शक्ति 5.0 : छात्राओं व महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर एवं योजनाओं की जानकारी

आनन्दी मेल संवाददाता
अम्बेडकर नगर : शासन के मंशानुसार जिलाधिकारी के निर्देशन जनपद में विभिन्न विद्यालय/शैक्षणिक संस्थानो, ग्राम पंचायतों, वार्डों आदि में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत बृहद स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर एवं राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर अंबेडकर नगर में मिशन शक्ति  5.0 के अंतर्गत नारी सम्मान ,सुरक्षा एवं स्वावलंबन की विस्तृत जानकारी महिला थाना प्रभारी श्रीमती ज्योति वर्मा एवं उनके सहयोगियों द्वारा छात्राओं को प्रदान की गई जिसमें समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

इसी तरह लालता प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज मुबारकपुर टांडा में मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत थाना प्रभारी टांडा श्री दीपक सिंह रघुवंशी सी ओ टांडा श्री शुभम कुमार जी डॉक्टर तारा वर्मा प्रधानाचार्य राजकीय बालिका हाई स्कूल फरीदपुर कुतुब टांडा एवं नीलम मिश्रा सुपरवाइजर के द्वारा छात्राओं को जागरूक किया गया। इस पर महिला हिंसा से संबंधित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबर/फोरम जैसे की वीमेन पावर लाइन –1090, इमरजेंसी कॉल/पैनिक बटन –मोबाइल पर डेमो,  सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर –1098, वन स्टाफ सेंटर/वीमेन हेल्पलाइन –181, साइबर हेल्पलाइन नंबर –1930, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबर–102, एंबुलेंस सेवा –108, जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की महिला हेल्पलाइन, आपातकालीन पुलिस सेवा –112, अग्निशमन सेवा–101, साइबर हेल्पलाइन–1030 आदि  के बारे में विस्तार से बताया गया। गुड टच एवं बैड टच,  घरेलू हिंसा से बचने बचने के लिए थाना प्रभारी द्वारा विस्तार से प्रकाश डाला गया कार्यक्रम में विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं शिक्षक सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।

इसी प्रकार शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत जनपद में माध्यमिक शिक्षा विभाग के लगभग 30 विद्यालयों में मिशन शक्ति जागरूकता का कार्यक्रम चलाया गया। जिसके  छात्राओं को मिशन शक्ति के नारी सुरक्षा नारी सम्मान एवं स्वावलंबन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा उक्त हेल्पलाइन नंबरों के बारे में छात्राओं को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। ”सशक्त नारी –समृद्ध प्रदेश” की थीम के साथ  छात्राओं को सुरक्षित जीवन शैली एवं पठन-पाठन हेतु प्रेरित किया गया । उनकी सुरक्षा एवं सम्मान हेतु गुड टच एवं बैड टच, घरेलू हिंसा से बचने के लिए कानून, वर्कप्लेस पर यौन उत्पीड़न इत्यादि से बचने हेतु जागरूक किया गया।

इसी प्रकार जनपद के परिषदीय विद्यालयों में भी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी के साथ ही जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायत में पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से पहुंचकर उक्त हेल्पलाइन नंबरों के बारे में लोगों को विस्तार से बताया गया तथा सरकार द्वारा संचालित महिला केंद्रित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग कारसपांडेंट सखी, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ– बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम सम्मानित योजना, पीएम सम्मान निधि योजना, वन स्टाफ सेंटर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना आदि की आच्छादता, पात्रता हेतु अहर्ताएं, मापदंड, आवेदन की प्रक्रिया आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इसी प्रकार जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायत व वार्ड में कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें बीत पुलिस अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, बी सी सखी, लेखपाल, एएनएम, आशा, वर्कर, ग्राम पंचायत अधिकारी, रोजगार सेवक द्वारा लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। उक्त कार्यक्रमों में महिला एवं बच्चों से संबंधित विभिन्न प्रमुख कानून यथा घरेलू हिंसा से संरक्षण दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, अनैतिक व्यापार निवारण, पास्को, बाल विवाह प्रतिषेध, बाल श्रम एवं भारतीय न्याय संहिता में महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराध आदि की भी जानकारी प्रदान की गई। 
       शासन के मंशानुसार जिलाधिकारी के निर्देश पर उक्त कार्यक्रमों का वृहद स्तर पर आयोजन किया गया।    
      जिलाधिकारी ने उक्त कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किए जाने और शासन के मंशानुसार अभियान को सफल बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0