आई.आई.ए के गौरवपूर्ण 40 वर्ष पूरे होने पर वरिष्ठ उधमियों का सम्मान

कानपुर : इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) जिसकी स्थापना वर्ष 1985 में हुई थी। तब से लेकर अब तक संस्था उद्योगों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने और उनके समाधान हेतु सतत प्रयासरत है।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) ने अपने गौरवपूर्ण 40 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज आईआईए भवन, कानपुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अवसर संस्था की चार दशकों की उपलब्धियों, योगदान और उद्योग जगत में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को स्मरण करने का रहा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संस्था के पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित किया जाना, जिन्होंने अपने कार्यकाल में उद्योग जगत की समस्याओं के समाधान और संस्था को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया। सम्मानित होने वाले पूर्व अध्यक्ष कुंदन लाल भाटिया, तरुण कुमार खेत्रपाल, पी.सी. कुरेले, रामजी सेठ, सुनील वैश्य, मनमोहन राजपाल, नवीन खन्ना, अनिल पाण्डेय, आलोक अग्रवाल, जय हेमराजानी, दिनेश बरासिया प्रमुख रूप से |
संस्था के कानपुर चैप्टर अध्यक्ष आर.के. अग्रवाल ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि “आईआईए का यह 40 वर्षों का सफर उद्योगों की चुनौतियों, संघर्ष और उपलब्धियों से भरा रहा है। इस यात्रा में हमारे सभी पूर्व अध्यक्षों ने अपने समय और अनुभव से संस्था को मजबूती दी, जिसके कारण आज आईआईए उद्योग जगत की एक सशक्त आवाज बन चुकी है। इस अवसर पर उन्होंने उन पूर्व अध्यक्षों को भी याद किया, जो आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उद्योगों के उत्थान के लिए उनके द्वारा किये गये कार्यो को उद्योग जगत कभी भुला नहीं सकता है| जिसमे प्रमुख रूप से स्व. कुशलदेव गुप्ता, अशोक सब्बरवाल, डॉ बी0डी0 अग्रवाल, बृजेन्द्र अग्रवाल को याद किया गया | कार्यक्रम का संचालन महामन्त्री हर्षल अग्रवाल ने किया और उन्होंने संस्था की कार्यशैली एवं 40 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कई गणमान्य सदस्य एवं उद्योगपति भी उपस्थित रहे, जिन्होंने संस्था की अब तक की यात्रा की सराहना की और भविष्य में भी इसी तरह उद्योगों की समस्याओं के समाधान व सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
बैठक में प्रमुख रूप से श्रीमती निशा तिवारी, श्रीमती ममता शुक्ला, श्रीमती सुचेता वाही, सुरेश गुरनानी, विक्रांत अग्रवाल, विशाल नड्डा, संजीव पाठक विकास अग्रवाल, सतीश गुप्ता अनूप गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, हर्ष मिगलानी, अमर नाथ मल्होत्रा, संदीप सावलानी, अश्वनी गुप्ता, ए0पी शुक्ला, विवेक निगम, संकल्प राजपाल, विपुल जैन, गुरदीप सिंह आदि उद्यमी प्रमुख रूप से थे
What's Your Reaction?






