नैनी महाविद्यालय में गूंजी अटल जी की स्मृतियां: काव्य पाठ और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
प्रयागराज के नैनी पीजी कॉलेज में अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष पर भाषण और काव्य प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर मंजु लता ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व और कृतित्व नई पीढ़ी के लिए प्रेरणापुंज है। प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी वक्तृत्व कला और काव्य संवेदनाओं का परिचय दिया।
प्रतियोगिता के परिणाम
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच निर्णायक मंडल ने विजेताओं की घोषणा की:
भाषण प्रतियोगिता: आस्था मिश्रा और शिखा पांडे ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। आंचल पाल और हृदय मिश्रा द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि निशीथ दुबे और अर्चना शर्मा ने तृतीय स्थान साझा किया। एकल काव्य पाठ: देवेंद्र प्रताप सिंह और शिखा पांडे ने प्रथम स्थान पर बाजी मारी। निशीथ दुबे द्वितीय और हृदय मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे।
निर्णायक मंडल और आयोजन समिति
काव्य पाठ के निर्णय में डॉ. पूनम शुक्ला, डॉ. निरुपमा यादव और डॉ. अमित कुमार मिश्रा ने मुख्य भूमिका निभाई। भाषण प्रतियोगिता के पैनल में प्रो. सविता कुमारी श्रीवास्तव, डॉ. इंदु प्रकाश सिंह, डॉ. मीनाक्षी राठौर और डॉ. विपिन कुमार शामिल थे।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. जयराम त्रिपाठी एवं डॉ. धीरेंद्र सिंह ने किया। आयोजन समिति में डॉ. अर्चना राय, डॉ. प्रिया तिवारी और डॉ. संदीप सामंत सिंह का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अर्चना राय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0