सराय अकील में हनुमान जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा में जमकर झूमे श्रद्धालु

कौशाम्बी के सराय अकील में हनुमान जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकली; जय बजरंगबली के नारों और पुष्पवर्षा से महका नगर

Apr 04, 2026 - 12:01
0 8
सराय अकील में हनुमान जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा में जमकर झूमे श्रद्धालु

कौशाम्बी। सराय अकील नगर पंचायत में हनुमान जयंती का पर्व पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर की सड़कों पर जब संकटमोचन हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा निकली, तो पूरा इलाका 'जय बजरंगबली' के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। भक्ति और उत्साह के इस संगम में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का आगाज शाम करीब 7 बजे रामलीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर (घोषिया रोड) से हुआ। मंदिर के पुजारी व अध्यक्ष गिरीश पांडेय ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई, जिसके बाद संकटमोचन की सुंदर चौकी रवाना हुई। शोभायात्रा में शामिल केसरिया ध्वज, भव्य आतिशबाजी और डीजे पर बजते भक्ति गीतों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय कर दिया।

नगर भ्रमण के दौरान चावल मंडी, चंद्रशेखर आजाद पार्क, भगौतीगंज और पटेल चौराहा जैसे प्रमुख स्थानों पर स्थानीय लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। भांगड़ा और डीजे की धुन पर युवा और बुजुर्ग सभी झूमते नजर आए। यह यात्रा फकीराबाद होते हुए बड़े हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

सांप्रदायिक सौहार्द और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सराय अकील कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीर प्रताप सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव और कस्बा इंचार्ज सुनील यादव भारी पुलिस बल के साथ पूरी यात्रा के दौरान साथ रहे, जिससे कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।

शोभायात्रा के सफल आयोजन में सीताराम केशवानी, बच्चू केशवानी, अनिल केशवानी, राजू केशरवानी, शिवबाबू केशरवानी, रिशू केशरवानी, गोपाल जी केशरवानी, हैपी केशरवानी, रिशम केसरवानी और चीनू सोनी सहित सैकड़ों भक्तों का विशेष सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User