'airtel इनसाइडर' के साथ पाएं ₹30,000 से ज्यादा के प्रीमियम रिवॉर्ड्स, आईफोन पर भारी छूट से लेकर फ्री सब्सक्रिप्शन तक का लाभ
एयरटेल इनसाइडर अपने ग्राहकों को ₹30,000 से अधिक के खास रिवॉर्ड्स दे रहा है। इसके तहत आईफोन पर ₹23,000 तक की बचत, फ्री डुओलिंगो, पॉकेट एफएम, सिनेपोलिस टिकट और अपोलो 24X7 मेंबरशिप जैसे शानदार ऑफर्स शामिल हैं।
लखनऊ : टेलीकॉम क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एयरटेल ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और भी खास और फायदेमंद बनाने के लिए 'एयरटेल इनसाइडर' (Airtel Insider) प्रोग्राम के तहत शानदार ऑफर्स की पेशकश की है। अब एयरटेल का कनेक्शन केवल कॉलिंग या इंटरनेट तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके जरिए यूजर्स रोजमर्रा की जरूरतों, शॉपिंग, मनोरंजन और हेल्थ से जुड़े ₹30,000 से अधिक मूल्य के एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स का लाभ उठा सकेंगे।
एयरटेल इनसाइडर का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर देश-विदेश के प्रमुख ब्रांड्स के बेहतरीन ऑफर्स उपलब्ध कराना है। इस प्रोग्राम के तहत मिलने वाले प्रमुख फायदों में गैजेट्स और शॉपिंग से लेकर लर्निंग और वेलनेस तक के विकल्प शामिल हैं।
एयरटेल इनसाइडर के तहत मिलने वाले प्रमुख ऑफर्स:
-
गैजेट्स और शॉपिंग: क्रोमा (Croma) या एप्पल के माध्यम से आईफोन 15, 16 और 17 के चुनिंदा मॉडलों की खरीदारी पर ग्राहक ₹23,000 तक की बड़ी बचत कर सकते हैं।
-
लर्निंग: नई भाषा सीखने के शौकीनों के लिए ₹3,120 की कीमत वाला 12 महीने का 'सुपर डुओलिंगो' (Super Duolingo) सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त दिया जा रहा है।
-
एंटरटेनमेंट: ऑडियो कंटेंट पसंद करने वालों को 3 महीने का 'पॉकेट एफएम' (Pocket FM) प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा, एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों के लिए सिनेपोलिस (Cinepolis) में 2 मूवी टिकट खरीदने पर 1 टिकट मुफ्त (₹150 तक की छूट) और ₹1,500 या उससे अधिक के फूड ऑर्डर पर ₹300 की छूट का खास ऑफर है।
-
हेल्थ और वेलनेस: स्वास्थ्य सेवाओं के तहत ग्राहकों को 6 महीने की 'अपोलो 24X7' (Apollo 24X7) सर्किल सदस्यता दी जा रही है।
कैसे उठाएं इन ऑफर्स का लाभ? इन शानदार रिवॉर्ड्स को क्लेम करना बेहद सरल है। पात्र एयरटेल मोबाइल और होम ब्रॉडबैंड ग्राहक अपने स्मार्टफोन में 'एयरटेल थैंक्स ऐप' (Airtel Thanks App) खोलकर 'एयरटेल इनसाइडर' सेक्शन में जा सकते हैं। वहां अपनी पसंद के ऑफर को चुनकर और संबंधित नियम व शर्तों को पूरा करके आसानी से रिडीम किया जा सकता है।
गौरतलब है कि एयरटेल इनसाइडर इससे पहले भी लिंक्डइन प्रीमियम, ईज़ीडाइनर और मेकमायट्रिप जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ साझेदारी कर चुका है। कंपनी भविष्य में भी इस प्लेटफॉर्म पर नए ब्रांड्स जोड़ती रहेगी, ताकि ग्राहकों को एयरटेल परिवार का हिस्सा बनने पर लगातार अतिरिक्त लाभ मिलते रहें।
(आर.एल.पाण्डेय)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)