अवध कॉलेजिएट में तीन दिवसीय बाल दिवस उत्सव: बच्चों की मुस्कान और उल्लास से सजे सभी परिसर
अवध कॉलेजिएट के सभी परिसरों में बाल दिवस पर तीन दिवसीय भव्य उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें मूवी शो, राइड्स और पॉटरी जैसी गतिविधियों ने बच्चों का मन मोह लिया।
लखनऊ : अवध कॉलेजिएट (Avadh Collegiate) के सभी परिसरों और लिटिल मंचकिंस में बाल दिवस के पावन अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय विशेष उत्सव ने बच्चों के बचपन को खुशियों और अविस्मरणिय यादों से सजा दिया। इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को किताबी दुनिया से बाहर निकालकर एक आनंदमय और रचनात्मक माहौल प्रदान करना था, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
विद्यालय में बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष मूवी शो, रोमांचक एनिमल राइड्स, बाउंसी, पॉटरी गतिविधियां और एक भव्य परिसर पिकनिक का आयोजन किया गया। इसके अलावा, बच्चों की पसंदीदा कैंडी फ्लॉस और स्वादिष्ट केक ने इस उत्सव के उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया। नन्हे-मुन्नों से लेकर प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों की खिलखिलाहट और चमकते चेहरों से पूरा वातावरण जीवंत हो उठा।
इस सफल और यादगार आयोजन के पीछे विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक श्री सर्वजीत सिंह जी एवं संस्थापक प्रबंध निदेशिका श्रीमती जतिंदर वालिया जी की बच्चों के प्रति विशेष संवेदनशीलता और दूरदर्शी सोच रही। उनके मार्गदर्शन में सभी परिसरों की प्रधानाचार्याओं और समर्पित शिक्षकों ने बच्चों की सुरक्षा, रुचि और मनोरंजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस उत्सव को अद्भुत रूप दिया। प्रबंधन का मानना है कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को खुशहाल बचपन और जीवनभर संजोने योग्य यादें देना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)