जलालपुर में श्री रामलीला समिति का सम्मान एवं दीपावली मिलन समारोह संपन्न, सामाजिक समरसता का दिया संदेश
अम्बेडकर नगर के जलालपुर स्थित बाबा पलटू साहेब परिसर में श्री रामलीला समिति द्वारा भव्य सम्मान एवं दीपावली मिलन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें सामाजिक समरसता और एकता पर जोर दिया गया।
अम्बेडकर नगर (जलालपुर): नगर स्थित बाबा पलटू साहेब के पावन परिसर में शुक्रवार रात्रि श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में भव्य सम्मान पत्र वितरण एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस गरिमामयी कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं समिति के संरक्षक रामप्रकाश यादव उपस्थित रहे। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। श्री यादव ने अपने संबोधन में कहा कि श्री रामलीला और दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्य समाज में समरसता, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने का अत्यंत सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाते हुए बाबा पलटू साहेब मंदिर के महंत रामप्रसाद दास जी ने भी समिति के प्रयासों को सराहा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामूहिक और धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द और सेवा की भावना सुदृढ़ होती है। समारोह के दौरान समिति के उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं और सहयोगियों को सम्मान पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
इस पूरे आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में उपाध्यक्ष आनंद मिश्र, मंत्री दीपचंद सोनी, सोनू गौड़ और मीडिया प्रभारी विकाश निषाद ने विशेष भूमिका निभाई, जिसकी उपस्थित श्रद्धालुओं ने मुक्त कंठ से सराहना की।
समारोह में वरिष्ठ नेता अशोक उपाध्याय, शिवपूजन वर्मा, रामलीला सेवा समिति के संजीव मिश्र, सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, संरक्षक रवींद्र बरनवाल, महामंत्री सुरेश गुप्त, मानिक चंद सोनी, माँ भगवती जागरण ग्रुप के उपाध्यक्ष विकास कुमार सोनकर, महेंद्र प्रताप चौहान, सभासद आशीष सोनी, अजीत निषाद, विनय मिश्र, पीयूष सोनी, विकास जैन, सिद्धू निषाद, शिवनाथ त्रिपाठी, रमेश मौर्य, कुंदन सोनी, श्याम चौहान, गिरीश जायसवाल, अमित निषाद तथा बगेदु चौहान सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)