फीनिक्स यूनाइटेड लखनऊ में त्योहारी धमाका: 15 नवंबर तक शॉपिंग पर जीतें बाइक और शानदार उपहार
लखनऊ के फीनिक्स यूनाइटेड मॉल में 15 नवंबर तक 'शॉप मोर, विन बिगर' ऑफर जारी है। ₹8,999 की खरीदारी पर निश्चित उपहार और ₹15,999 पर लकी ड्रॉ से बाइक जीतने का मौका है।
लखनऊ : फेस्टिव सीजन की रौनक और ग्राहकों के खरीदारी के उत्साह को दोगुना करने के लिए राजधानी लखनऊ स्थित फीनिक्स यूनाइटेड मॉल में विशेष अभियान 'शॉप मोर, विन बिगर' का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 15 नवंबर तक चलने वाले इस खास उत्सव में खरीदारी करने वाले ग्राहकों को सुनिश्चित उपहारों के साथ-साथ मेगा लकी ड्रॉ के माध्यम से बंपर इनाम जीतने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।
मॉल प्रबंधन द्वारा चलाए जा रहे इस आकर्षक कैंपेन के तहत विभिन्न श्रेणियों में इनाम रखे गए हैं। यदि कोई ग्राहक ₹8,999 या उससे अधिक मूल्य की शॉपिंग करता है, तो उसे मॉल की ओर से तुरंत एक आकर्षक निश्चित उपहार प्रदान किया जा रहा है। वहीं, अपने शॉपिंग बजट को ₹15,999 या उससे ऊपर ले जाने वाले ग्राहकों को सुनिश्चित गिफ्ट के साथ-साथ ग्रैंड लकी ड्रॉ का हिस्सा बनने का मौका दिया जा रहा है। इस मेगा लकी ड्रॉ के विजेताओं को येज्दी (Yezdi) मोटरसाइकिल, सैमसंग रेफ्रिजरेटर और आधुनिक डिशवॉशर जैसे शानदार इनाम दिए जाएंगे।
इससे पूर्व त्योहारों की श्रृंखला के तहत मॉल में धनतेरस के शुभ अवसर पर भी एक विशेष स्कीम चलाई गई थी। उस दौरान ₹9,999 या उससे अधिक की खरीदारी करने वाले शुरुआती 100 भाग्यशाली ग्राहकों को निश्चित उपहारों के अतिरिक्त 5 ग्राम का शुद्ध चांदी का सिक्का भेंट किया गया, जिसे लेकर खरीदारों में भारी उत्साह देखा गया।
इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन ने कहा कि त्योहारों का मौसम अपनों के साथ खुशियां साझा करने और मनपसंद खरीदारी करने का सबसे खास समय होता है। फीनिक्स यूनाइटेड का हमेशा से यह प्रयास रहा है कि मॉल में आने वाले हर ग्राहक का अनुभव यादगार रहे। उन्होंने कहा कि 'शॉप मोर, विन बिगर' कैंपेन के माध्यम से हम अपने ग्राहकों को उनकी शॉपिंग पर अतिरिक्त खुशियां और बड़े पुरस्कार जीतने का बेहतरीन मंच दे रहे हैं।
(आर. एल. पाण्डेय)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)