शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मानिकपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

प्रतापगढ़ के मानिकपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी सुनील कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Apr 04, 2026 - 11:56
0 17
शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मानिकपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुंडा, प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की मानिकपुर थाना पुलिस ने महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर धरौली रोड से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौर्य नगर मऊदारा निवासी सुनील कुमार (32 वर्ष), पुत्र अमृतलाल सरोज, पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए थे। पीड़िता का कहना था कि सुनील ने उसे शादी का झांसा दिया और लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब आरोपी अपनी बात से मुकरने लगा और उसकी नीयत पर शक हुआ, तब पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए मानिकपुर थाने में तहरीर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में टीम गठित की गई। मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने धरौली रोड स्थित गंगादीन मौर्या की दुकान के पास दबिश दी और आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस सफल कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामनारायण सिंह, उपनिरीक्षक नदीम खान, कांस्टेबल विपिन कुमार पाल, सुनील यादव और महिला कांस्टेबल रितेश राणा की अहम भूमिका रही।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User